Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   roof of class room colleps

अलीगढ़: छात्राएं दे रहीं थीं परीक्षा, सिर पर प्लास्टर गिरने से चार घायल, प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस

Wed, 14 Oct 2026 04:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 04:56 PM IST
सार

यह घटना केवल छत से प्लास्टर गिरने तक सीमित नहीं है। इसने विद्यालय भवन की सुरक्षा और छात्राओं की जान की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन भवन की स्थिति की जांच कर जरूरी कदम उठाता है या छात्राओं की सुरक्षा का सवाल कार्रवाई के इंतजार में रह जाता है।

विज्ञापन
roof of class room colleps
कमरे की छत का गिरा प्लास्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अतरौली राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह 10:30 बजे कक्षा छह की छात्राएं गणित का पेपर हल कर रही थीं, तभी छत का प्लास्टर भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसे में चार छात्राएं घायल हो गईं। मामले में प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। घायल छात्रा अनम पुत्री साबिर सराय काजी, कनक पुत्री रामकिशोर शर्मा गनियावली, रिदा पुत्री जाबिर इनायतगंज और अल्शिफा पुत्री रियाजुद्दीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उनके हाथ-पैर में चोट आई है।

विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम सौरभ कुमार गुप्ता ने तत्काल राजस्व टीम और पुलिस को मौके पर भेजा और घटना की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने शिक्षा का व्यवसायीकरण संबंधी जांच समिति के सभापति एवं एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह को हादसे की जानकारी दी। एमएलसी ने कहा कि उन्होंने डीआईओएस को प्रकरण की जांच करने के लिए कहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनेंद्र यादव के मुताबिक, घायल छात्राओं को उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
विज्ञापन


छत की बदहाली ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
हादसे के बाद अभिभावकों में नाराजगी है। उनका सवाल है कि स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों की सुरक्षा के लिए आखिर क्या इंतजाम हैं? यदि कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिर सकता है, तो भवन की स्थिति की निगरानी कौन कर रहा था? छात्राओं को सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कराने की जिम्मेदारी किसकी है? स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य मंडलीय खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहीं कॉलेज की खिलाड़ियों के साथ बाहर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद ही जागेगा सिस्टम 
यह घटना केवल छत से प्लास्टर गिरने तक सीमित नहीं है। इसने विद्यालय भवन की सुरक्षा और छात्राओं की जान की हिफाजत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन भवन की स्थिति की जांच कर जरूरी कदम उठाता है या छात्राओं की सुरक्षा का सवाल कार्रवाई के इंतजार में रह जाता है। बारिश का पानी कॉलेज की छत पर जमा हो गया। इससे छत में सीलन आ गई। छत का प्लास्टर फूल गया, फिर भी कॉलेज प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

कॉलेज के जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए शासन के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है। जल्द ही जर्जर कक्षाओं की मरम्मत करवाई जाएगी। प्लास्टर गिरने से घायल सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है।- माधवी शर्मा, प्रधानाचार्य, जीजीआईसी, अतरौली
सत्र के प्रारंभ में ही जर्जर कमरों में कक्षाएं न चलाने का निर्देश दिया गया था। प्रधानाचार्य द्वारा दायित्व का निर्वहन न करने से यह घटना हुई जो गंभीर व आपत्तिजनक है। प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है कि जर्जर छत का निरीक्षण और समय रहते मरम्मत क्यों नहीं करवाई गई।- डॉ. पूरन सिंह, डीआईओएस
जीजीआईसी में छात्राओं के घायल होने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डीआईओएस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने और सभी विद्यालय भवनों का सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ से घायल छात्राओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के लिए कहा है। सरकार छात्राओं के साथ है।- संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed