फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vishwabharati Public School emerges champion in Under-17 and Under-19 categories

कबड्डी : अंडर-17 और 19 में विश्वभारती पब्लिक स्कूल चैंपियन

Sun, 25 Oct 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Vishwabharati Public School emerges champion in Under-17 and Under-19 categories
कबड्डी मैच के दौैरान रेडर को पकड़तीं विपक्षी टीम की खिलाड़ीं। संवाद
सासनी गेट स्थित विश्वभारती पब्लिक स्कूल में इंजीनियर मनोज कुमार जादौन मेमोरियल ट्रॉफी महिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-17 और 19 दोनों वर्गों का खिताब विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को अंडर-17 के फाइनल में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल को 34-14 अंक से हरा दिया। संत फिदेलिस स्कूल खेड़ा खुशखबर द्वितीय उप विजेता रहा।अंडर-19 वर्ग के फाइनल में विश्व भारती पब्लिक स्कूल ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 56-14 अंक से हरा दिया। केतन कॉन्वेंट स्कूल द्वितीय उप विजेता रहा।
विज्ञापन



अंडर-17 वर्ग में निशु सिंह को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर व इशिका सेंगर को सर्वश्रेष्ठ रेडर का पुरस्कार मिला। अंडर-19 वर्ग में नीलम सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और नंदिनी ठाकुर सर्वश्रेष्ठ रेडर चुनी गईं। महापौर प्रशांत सिंघल व जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर हाईकोर्ट के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह, अरविंद पंडित, मनीष शर्मा, कौशल सेंगर, जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या सुनीता सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेमीफाइनल में उलटफेर
अंडर-19 के दूसरे सेमीफाइनल में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और केतन कान्वेंट स्कूल की टीम आमने-सामने थी। सेमीफाइनल में उलटफेर देखने को मिला। रेफरी की सीटी बजते ही मैच शुरू हुआ। कृष्णा की रेडर ने पहले मिनट में केतन कॉन्वेंट की मजबूत रक्षापंक्ति के चलते अंक गंवा दिया। दो मिनट में तीन अंक लुटाए। वहीं, केतन की रेडर लगातार अंक हासिल कर रही थी।
पांच मिनट के पहले टाइम आउट में केतन की खिलाड़ियों ने 14 अंक बटोर लिए थे, जबकि कृष्णा के पास छह अंक थे। मैच शुरू होते ही कृष्णा की खिलाड़ियों ने मैच में वापसी की। लगातार अंक जुटा रही थीं। दो बार तीन-तीन अंक बटोरे। दूसरे टाइम आउट में कृष्णा ने केतन (19-18) पर एक अंक से बढ़त बना ली। तीसरे टाइम आउट में भी कृष्णा ने (25-22) अपनी बढ़त कायम रखी। 15 मिनट के बाद पहले हाफ की समाप्ति की सीटी बजी। उस समय कृष्णा-केतन का स्कोर 26-24 था।

दूसरे हाफ में कृष्णा की खिलाड़ियों ने अपने खेल में तेजी लाना शुरू किया। केतन की कमजोर हो चुकी रक्षापंक्ति का फायदा उठाते हुए अंक बटोरना शुरू किया। जैसे-जैसे दूसरे हाफ का समय गुजर रहा था, केतन की मैच पर पकड़ ढीली होती गई। रेफरी की अंतिम सीटी बजते ही कृष्णा ने केतन स्कूल को 62-38 अंक से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed