फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vishal-Dimple could not bring Ganga water from Mahakumbh

Aligarh: महाकुंभ से गंगाजल नहीं ला सके विशाल-डिंपल, आई मौत की खबर, परिवार में छाया मातम

Thu, 20 Feb 2025 04:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 04:28 PM IST
सार

बाबा कालोनी के विशाल और विकास नगर के डिंपल दोस्त थे। दोनों प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने गए थे। 18 फरवरी शाम छह बजे दोनों से बात हुई। तब बताया था कि कानपुर पार कर रहे हैं। मगर कुछ घंटे बाद ही दुर्घटना की खबर आई। दोनों शव 19 फरवरी दोपहर यहां लाए गए।

विज्ञापन
Vishal-Dimple could not bring Ganga water from Mahakumbh
विशाल के घर पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ महानगर की बाबा कालोनी व विकास नगर से कुंभ स्नान को गए दो दोस्त गंगाजल लेकर आने का वायदा करके गए थे। मगर वे नहीं आए, उनकी मौत की खबर आई। इस पर परिवारों में कोहराम मच गया। 19 फरवरी दोपहर शव यहां लाए गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


बाबा कालोनी के मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला विशाल दो भाइयों में बड़ा था। पिता राजू ने बताया कि 17 फरवरी सुबह करीब आठ बजे बेटा कुंभ जाने की कहकर निकला था। हालांकि उससे भीड़ अधिक होने का हवाला देकर मना किया। मगर वह नहीं माना। जाते समय कहकर गया कि गंगाजल लेकर आएगा। मगर 18 फरवरी देर रात उसकी दुर्घटना की खबर मिली। जब वहां पहुंचे तो शव देखकर पहाड़ टूट गया। शव के आने पर पत्नी व परिवार की अन्य महिलाओं का हाल बेहाल है। पिता बताते हैं कि 18 फरवरी शाम करीब साढ़े छह बजे बात हुई थी। तब बताया था कि रास्ते में हैं। 
विज्ञापन

विकास नगर में मृतक डिंपल के घर के बाहर मौजूद लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह विकास नगर का डिंपल अकेला बेटा था। उससे छोटी तीन बेटियां हैं। पिता मजदूरी करते हैं, जबकि डिंपल बीएससी का छात्र था। उससे भी जाने को परिजनों ने मना किया। मगर वह नहीं माना। जाते समय मां व बहनों से गंगाजल लेकर आने की कहकर गया। 18 फरवरी शाम छह बजे चाचा से उसकी बात हुई। तब बताया था कि कानपुर पार कर रहे हैं। मगर कुछ घंटे बाद ही दुर्घटना की खबर आई। दोनों शव 19 फरवरी दोपहर यहां लाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed