{"_id":"6159d4468ebc3e61ec56f185","slug":"villagers-furious-over-death-of-a-person-jammed-by-placing-dead-body-in-front-of-nursing-home-demand-to-seal-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: एक शख्स की मौत पर भड़के ग्रामीण, नर्सिंग होम के सामने शव रखकर लगाया जाम, अस्पताल को सील करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: एक शख्स की मौत पर भड़के ग्रामीण, नर्सिंग होम के सामने शव रखकर लगाया जाम, अस्पताल को सील करने की मांग
Sun, 03 Oct 2021 09:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:33 PM IST
सार
परिवार का आरोप है कि सारसौल के नर्सिंग होम में दवाई का ओवरडोज देने से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से सैकड़ों ग्रामीण सारसौल चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
नर्सिंग होम के सामने शव रखकर लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के ककौला गांव के एक व्यक्ति की मौत पर जमकर बवाल हो गया। ग्रामीण कुछ दिन पहले तक यहां सारसौ चौराहे के नर्सिंग होम में भर्ती था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें नोएडा में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार का आरोप है कि सारसौल के नर्सिंग होम में दवाई का ओवरडोज देने से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों से सैकड़ों ग्रामीण सारसौल चौराहे पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पहले नर्सिंग होम में तोडफ़ोड़ की। इसके बाद शव को शव नर्सिंग होम के सामने जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने अस्पताल विरोधी नारेबाजी जारी। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी समझाने में जुट रहे। इस दौरान ग्रामीण तत्काल गिरफ्तारी, अस्पताल सील की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक जाम व हंगामा जारी था।
विज्ञापन