फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Villagers caught three with stolen goats

Aligarh News: ग्रामीणों ने चोरी की बकरियों के साथ तीन दबोचे, भेजा जेल

Fri, 12 Jul 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 05:50 AM IST
सार

चोर एक बकरा, एक बकरी व रुपये चुरा कर भाग गए थे। पांच युवक डबल नहर पुल पर चोरी की गई बकरी व बकरा लेकर जा रहे थे। उसने ग्रामीणों के सहयोग से तीन युवकों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Villagers caught three with stolen goats
पकड़े गए बकरी चोर - फोटो : पुलिस

विस्तार

ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता से तीन बकरी चोरों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया गया। गांव नौगवां निवासी इमामुद्दीन पुत्र काले खां के घर से 10 जुलाई की रात्रि को चोर एक बकरा, एक बकरी व रुपये चुरा कर भाग गए थे। घटना के बाद से ही पीड़ित उनकी खोज में जुटा हुआ था।

विज्ञापन


11 जुलाई की सुबह वह ग्रामीणों के साथ चोरों को खोजने के लिए निकला तो पांच युवक डबल नहर पुल पर चोरी की गई बकरी व बकरा लेकर जा रहे थे। उसने ग्रामीणों के सहयोग से तीन युवक शिवकुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी नगला अनारकली चौकी भुजपुरा, नीरज पुत्र सुरेश चंद्र व अजय कश्यप पुत्र राधेश्याम निवासीगण गांव नौगवां को पकड़ लिया।
विज्ञापन


इनके साथी अभिषेक पुत्र देवेंद्र निवासी गांव नौगवां व शब्बीर पुत्र जहीर निवासी नगला आशिक चौकी भुजपुरा भाग गए। चोरों को पुलिस के सुपुर्द किया गया। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए चोरों से एक बकरा, एक बकरी, 300 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को संबंधित कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने तीनों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed