फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vidhan sabha Election 1980

1980 का विधानसभा चुनाव : जनता पार्टी में बिखराव... इंदिरा लहर में फिर कांग्रेस का राज

Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vidhan sabha Election 1980
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

यूपी की सियासत में बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस आई के लिए 1980 का आठवां चुनाव बेहद उत्साहजनक रहा। एक तरफ जहां प्रदेश में 309 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। वहीं जनता पार्टी के विघटन और जनसंघ के बाद नई भाजपा के गठन के बाद अलीगढ़ में भी छह सीटों पर कांग्रेस आई को जीत मिली। हालांकि चार सीटों पर चौ. चरण सिंह की अगुवाई वाली जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। मगर सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा को हुआ। हां, कह सकते हैं कि भाजपा के दिग्गज कल्याण सिंह व उनके साथी किशनलाल दिलेर को सिर्फ सम्मानजनक हार मिली। बाकी सभी सीटों पर भाजपा की जमानत तक जब्त हो गई।
ये थी प्रदेश में दलों की स्थिति
प्रदेश में उस समय 10 राष्ट्रीय दल क्रमश: भाजपा, सीपीआई, सीपीएम, कांग्रेस आई, कांग्रेस यू, जनता पार्टी, जनता पार्टी जेपी, जनता पार्टी सेक्यूलर चरण सिंह, जनता पार्टी सेक्यूलर राज नारायण व लोकदल पंजीकृत थे, जबकि राज्य दल के रूप में एक ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक पंजीकृत था। वहीं सात अपंजीकृत दल चुनाव मैदान में थे। इनमें से बीजेपी को मात्र 11, कांग्रेस आई को 309, चरण सिंह वाली जनता पार्टी को 59 सीट मिली थीं।
विज्ञापन

इस तरह जिले में कांग्रेस को मिली जीत
जिले से चलने वाली चरण सिंह की जनता पार्टी का जिले में पहले से वजूद था। मगर विघटन के बाद इतना जरूर हुआ कि सिर्फ उन्हें जिले में चार सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। जनसंघ से बनी भाजपा भी इस बार अकेले चुनाव लड़ी, मगर किसी सीट पर जीत नहीं हो सकी। इंदिरा लहर के चलते कांग्रेस के छह प्रत्याशी चुनाव जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे दसों सीटों के परिणाम
-1 लाख 39 हजार 219 मतों वाली हाथरस सीट पर जनता पार्टी के सूरजभान 20742 मत पाकर जीते और कांग्रेस आई प्रेमचंद्र शर्मा 17535 मत पाकर हारे।
-1 लाख 37 हजार 010 मतों वाली सासनी सीट पर कांग्रेस आई के डॉ. धर्मपाल सिंह 20280 मत पाकर जीते और जनता पार्टी के हीरालाल ब्रजवासी 19613 मत पाकर हारे।
-1 लाख 41 हजार 709 मतों वाली सिकंदराराऊ सीट पर कांग्रेस आई की पुष्पा चौहान 21517 मत पाकर जीतीं और लोकदल के सुरेश प्रताप सिंह 18178 मत पाकर हारे।
-1 लाख 39 हजार 326 मतों वाली गंगीरी सीट पर जनता पार्टी के बाबू सिंह यादव 30995 मत पाकर जीते और कांग्रेस आई के अनीसुर्रहमान 28187 मत पाकर हारे।
-1 लाख 40 हजार 550 मतों वाली अतरौली सीट पर कांग्रेस आई के डॉ. अनवार खां 31435 मत पाकर जीते और भाजपा के कल्याण सिंह 28902 मत पाकर हारे।
-1 लाख 28 हजार 338 मतों वाली अलीगढ़ शहर सीट पर जनता पार्टी के ख्वाजा हलीम 21468 मत पाकर जीते और भाजपा के नेम सिंह चौहान 17735 मत पाकर हारे।
-1 लाख 41 हजार 424 मतों वाली कोल सीट पर कांग्रेस आई के पूरनचंद्र 14446 मत पाकर जीते और भाजपा के किशनलाल दिलेर 11093 मत पाकर हारे।
-1 लाख 38 हजार 587 मतों वाली इगलास सीट पर जनता पार्टी के राजेंद्र सिंह 32220 मत पाकर जीते और कांग्रेस आई की ऊषा रानी 30774 मत पाकर हारीं।
-1 लाख 34 हजार 924 मतों वाली बरौली सीट पर कांग्रेस आई के सुरेंद्र सिंह चौहान 20922 मत पाकर जीते और जनता पार्टी के नर सिंह पाल सिंह 14247 मत पाकर हारे।
-1 लाख 39 हजार 134 मतों वाली खैर सीट पर कांग्रेस आई के शिवराज सिंह 25838 मत पाकर जीते और जनता पार्टी के जगवीर सिंह 20288 मत पाकर हारे।
-- ये रहे 10 विजयी विधायक --
1-हाथरस-सूरज भान
2-सासनी सु.- डॉ.धर्मपाल सिंह
3-सिकंदराराऊ-पुष्पा चौहान
4-गंगीरी-बाबू सिंह यादव
5-अतरौली-डॉ. अनवार खां
6-अलीगढ़-ख्वाजा हलीम
7-कोल सु.-पूरन चंद्र
8-इगलास-राजेंद्र सिंह
9-बरौली-सुरेंद्र सिंह चौहान
10-खैर-शिवराज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed