{"_id":"6b09f552e9fb6faa8307f070","slug":"thrill-in-every-raid-a-challenge-in-every-tackle-aligarh-news-c-2-gur1004-1119717-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हर रेड में रोमांच, हर पकड़ में चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हर रेड में रोमांच, हर पकड़ में चुनौती
विज्ञापन
स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते लखनऊ और अमेठी की टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : samvad
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैट पर कहीं रेडर्स ने तेजी से अंक बटोरे तो कहीं डिफेंडर्स ने मजबूत पकड़ बनाकर विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
दिनभर चले मुकाबलों में प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, बस्ती और अमेठी की टीमों ने जीत दर्ज की। शनिवार को प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे।
स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर कबड्डी के लिए दो कोर्ट तैयार किए गए हैं। पहले कोर्ट पर मेरठ और अमेठी छात्रावास की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ताकत, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हर रेड के साथ मुकाबला रोमांचक होता गया। मेरठ के रेडर जब अमेठी के पाले में पहुंचते तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी उन्हें घेरने के लिए पूरी ताकत लगा देते। दर्शक भी हर अंक पर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे। आखिरकार मेरठ ने 33-27 अंकों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अन्य मुकाबलों में बस्ती ने मिर्जापुर को 31-21, अमेठी छात्रावास ने लखनऊ को 36-27 और प्रयागराज ने कानपुर को 28-16 अंकों से हराया। देवीपाटन मंडल और चित्रकूट की टीमों के बीच मुकाबला 37-37 अंकों से बराबरी पर छूटा।
वहीं, बरेली ने अयोध्या को 30-15, गोरखपुर ने आगरा को 41-21, सहारनपुर ने बस्ती को 33-9, वाराणसी ने कानपुर को 33-4 और अलीगढ़ ने चित्रकूट को 24-5 अंकों से शिकस्त दी।
जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अली ने बताया कि शनिवार को नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि सुमित सराफ की ओर से प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संजय माहेश्वरी, डॉ. राकेश सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बुलाने के 20 मिनट बाद मैदान पर पहुंची टीम
पहले कोर्ट पर मेरठ और अमेठी छात्रावास की टीमों के बीच मुकाबला चल रहा था। इसी दौरान मैच के अंतिम क्षणों में ऑफिशियल ने दूसरे कोर्ट पर बरेली और मुरादाबाद की टीमों को खेलने के लिए बुलाया, लेकिन खिलाड़ी करीब 20 मिनट बाद मैदान पर पहुंचे। इस पर ऑफिशियल ने टीम को वॉकओवर देने की बात कही।
कबड्डी के चलते बास्केटबॉल का अभ्यास बंद
स्पोर्ट्स स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होने के कारण बास्केटबॉल खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। कोर्ट पर कबड्डी के मुकाबले होने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिल पा रहा है।