फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video viral: Women clerk of rto took bribe

आरटीओ कार्यालय में महिला बाबू ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल

Thu, 10 Sep 2020 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Video viral: Women clerk of rto took bribe
संभागीय परिवहन कार्यालय कोरोना काल में राजस्व प्राप्ति न होने से कंगाल हो रहा है। मगर, वहां के बाबू खूब मालामाल हो रहे हैं। बुधवार को फिटनेस पटल पर तैनात कनिष्ठ सहायक एवं उर्दू अनुवादक रोशन आरा का वीडियो वायरल हो गया। इसमें वह एक व्यक्ति ने 500 रुपये लेती दिख रही हैं। आरटीओ प्रशासन ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए उनको पटल से हटा दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एआरटीओ प्रशासन को मामले की जांच कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट सौंप कार्रवाई करने को आदेशित किया है। आरटीओ प्रशासन केडी सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो कब का है यह पता नहीं लग सका है। रोशन आरा खिड़की नंबर आठ पर फिटनेस पास करने वाले पटल पर बैठती हैं। रोशन आरा एक लाल शर्ट पहने व्यक्ति से पैसे लेती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो संज्ञान में आई। इसके आधार पर जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

पुरानी बिल्डिंग में सहायकों ने भी रख लिए हैं सहायक
आरटीओ प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी रिश्वतखोरी का धंधा बंद नहीं हो रहा है। आलम है कि कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग में बैठने वाले बाबुओं ने प्राइवेट लोगों को सहायक बना लिया है। उनको वह आठ से दस हजार रुपये माह देते हैं। बदले में वह कंप्यूटर ऑपरेटर का काम, रिश्वत का पैसा रखने का काम, फिटनेस, परमिट, रजिस्ट्रेशन आदि काम के लिए आने वाले आवेदकों का काम सीधे तौर पर वह बिना किसी लंबी नियमानुसार कार्रवाई में फंसे काम कराने का ठेका तक लेते हैं। इस ठेके से कमाए पैसों को नौकरी देने वाले बाबू को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed