Aligarh News: बेल्ट से युवक की पिटार्ई, जूतों पर नाक रगड़वाई, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
पुलिस ने पिटाई करने के आरोपी जमालपुर गोल मार्केट निवासी फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता पुलिस में मुख्य आरक्षी है। मामले में दो तहरीर दी गई, एक तहरीर में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के महेशपुर मोड़ से एक ढाबा संचालक को अगवा कर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सुलेमान हॉल में ले जाकर बेल्ट से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उससे जूतों पर नाक भी रगड़वाई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने पहले थाने पर हंगामा किया और फिर एएमयू के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक भवन तक पहुंच गए। इस दौरान दूसरी ओर से एएमयू छात्र प्रदर्शन करते हुए आ गए। दोनों ओर से धार्मिक नारेबाजी के चलते टकराव के हालात बन गए। किसी तरह पुलिस व एएमयू प्रॉक्टोरियल टीम ने हालात संभाले।
पुलिस ने पिटाई करने के आरोपी जमालपुर गोल मार्केट निवासी फरहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता पुलिस में मुख्य आरक्षी है। मामले में दो तहरीर दी गई, एक तहरीर में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। बृहस्पतिवार को दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिनमें चार-पांच युवक एक कमरे में मौजूद हैं। जिसमें बेड व सोफा बिछा है। इसमें निकर पहने युवक जींस-टीशर्ट पहने युवक को बेल्टों से पीट रहा है और उसे गालियां दे रहा है।
माफी मांगने के नाम पर जूतों पर नाक रगड़वा रहा है। इस दौरान बाकी युवक चुपचाप देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और एएमयू प्रशासन जांच कराई तो वीडियो एएमयू के सुलेमान हॉल का होने की बात सामने आई है। जिसे पीटा गया वह महेशपुर क्वार्सी निवासी आकाश है।
वीडियो पुराना है। उस समय होटल से जुड़े विवाद में पुलिस ने शांति भंग करने में दोनों पर निरोधात्मक कार्रवाई की थी। अब वीडियो वायरल हुआ है, पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही एएमयू के छात्र नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी सिटी