{"_id":"5e6e8b838ebc3ea4f2498fc6","slug":"vedio-made-before-suicide-aligarh-news-ali2291866106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में रिटायर्ड फौजी ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में रिटायर्ड फौजी ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मार्च को खुदकुशी से पहले मथुरा के रिटायर्ड फौजी ने वीडियो बनाया था, जो वायरल हो गया है। इसमें उसने अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र की एक युवती पर आरोप लगाया है कि उसने झांसे में लेकर 60-70 लाख रुपये की कीमत के मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया। युवती और अपने पिता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। साथ ही, कमालपुर गांव के पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर टॉर्चर करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में तीन मार्च को मृतक की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मथुरा पुलिस ने जांच शुरू कर एक आरोपी को पकड़कर ले गई है।
वायरल वीडियो के मुताबिक, रिटायर्ड फौजी अपना नाम सुरेंद्र सिंह (50) पुत्र ओमप्रकाश निवासी थाना सदर बाजार की गोकुलधाम कॉलोनी, औरंगाबाद मथुरा बता रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि उसके पिता ओमप्रकाश ने अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव कमालपुर की एक युवती से मिलकर मथुरा स्थित उसके मकान का बैनामा युवती के नाम करवा दिया। उस समय वह नशे की हालत में था। वीडियो में फौजी यह भी कह रहा है कि उसे अतरौली कस्बे में एक मकान में रखा गया था, जहां उसे चित्र, गोपाल, रवेंद्र, गवेंद्र व गुड्डू आदि टॉर्चर करते थे। इस दौरान प्रदेश सरकार में एक कैबिनेट मंत्री का नाम लेकर लखनऊ में दलाली करने वाले व्यक्ति से भी धमकाने के इरादे से मिलाया गया। वीडियो में वह एसएसपी के अलावा राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहा है।
इधर, दो मार्च को फौजी के खुदकुशी के मामले में मथुरा के सदर थाने में तीन मार्च को पत्नी मंजुलता ने ससुर ओमप्रकाश, नीता चौधरी, छीतर सिंह, गोपाल, छोटू, अरविंद, रविंद्र, धीरेंद्र उर्फ रिंकू के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि ससुर और नीता चौधरी संदिग्ध है। इसके अलावा अन्य को रंजिश में मुकदमा लिखवाया गया है।
विज्ञापन
- मथुरा के सदर बाजार थाने की पुलिस ने कमालपुर में दबिश दी थी। जहां से गवेंद्र नाम के आरोपी को पुलिस पकड़कर ले गई है। प्रधान समेत अन्य आरोपी घरों से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
- रामकेश राजपूत, एसओ पालीमुकीमपुर
फेसबुक से हुई युवती से मुलाकात
पालीमुकीमपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, युवती से सुरेंद्र सिंह के पिता ओमप्रकाश की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई। सुरेंद्र सिंह को नशे की लत के कारण परिजनों ने मथुरा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। सुरेंद्र को उसके ही पिता ओमप्रकाश और युवती वहां से निकालकर अतरौली ले आए, जहां सुरेंद्र को हर वक्त नशे में रखा जाता। चार-पांच लोगों द्वारा टॉर्चर कराया गया। नशे की लत में ही उससे मकान का बैनामा करा लिया। फौजी की पत्नी और बच्चों ने मकान वापस करने के लिए युवती के परिजनों से संपर्क भी किया, मगर उन्होंने मकान लौटाने से इंकार कर दिया।