फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VC's failure to assault Kashmiri students, AMU should be searched: Gautam

कश्मीरी छात्रों से मारपीट कुलपति की विफलता, एएमयू में तलाशी हो : गौतम

Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
VC's failure to assault Kashmiri students, AMU should be searched: Gautam
एएमयू में कश्मीरी छात्रों पर हमले की घटना में सांसद सतीश गौतम ने इसे एएमयू कुलपति की विफलता करार दिया है। उन्होंने मीडिया से कहा कि जब से प्रोफेसर तारिक मंसूर कुलपति बने हैं, तब से लगातार फायरिंग व इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अगर कुलपति स्तर से सख्त कदम उठाए गए होते तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। एएमयू में खुलेआम हथियार लहराए जा रहे हैं। बच्चे हाथों में हथियार लेकर घूम रहे हैं। यह सब क्या है, मैं पहले भी कहता आया हूं कि एएमयू में तलाशी होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर छात्रसंघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुयामी सांसद से मिलने आए। इसके बाद सांसद ने कहा कि कश्मीरी छात्रसंघ के नेता उनसे मिले हैं। कश्मीरी छात्रों के साथ एएमयू में जो घटना हुई है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मारपीट, गुंडागर्दी, खुलेआम हथियार लहराने की घटनाएं हुई हैं। वह तो छात्र एक साथ हो गए, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस विषय में मेरी कुलपति, प्रॉक्टर व रजिस्ट्रार से बात हुई है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। हमने सीधी बात रखी है कि जिन लड़कों के हाथ में हथियार दिखाई दे रहे हैं, उनको तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। एएमयू से भी निलंबित किया जाए। उनके लिए एएमयू का गेट बंद हो। ऐसा कोई भी छात्र जो एएमयू को बदनाम करता हो, उसे बख्शा न जाए। एएमयू में देश भर से शिक्षा प्राप्त करने बच्चे आते हैं। कश्मीर भी देश का हिस्सा है। उस भावना से इस घटना के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई हो। ताकि बाहर से आने वाले छात्रों के साथ कोई आगे घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमने वीडियो स्वयं देखा, जिसमें हथियार देखे हैं। कुलपति और इंतजामिया की नाकामी के कारण आज एएमयू में ऐसी घटना हो रही हैं। हमने एसएसपी व एसपी सिटी से भी बात की है। कठोर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि यूपी में योगी का शासन है। भयमुक्त शासन देने का हम विश्वास दिलाते हैं। ताकि आगे ऐसी घटना न दोहराई जाएं। उन्होंने एक प्रश्न पर कहा कि हम कुलपति को हटाने की मांग नहीं कर रहे, हमारा इरादा सुधार का है।
सांसद व छात्रों से मिले जम्मू-कश्मीर छात्रसंघ के संयोजक
इस प्रकरण में मंगलवार को अलीगढ़ आए जम्मू कश्मीर छात्रसंघ के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुयामी पहले कश्मीरी छात्रों से मिले। बाद में वे सांसद से मिले और एएमयू में कश्मीरी छात्रों को सुरक्षा के मुद्दे पर ज्ञापन दिया। इस पर उन्होंने उचित भरोसा दिलाया है। इसके बाद खुयामी लौट गए।
कोई टिप्पणी नहीं करूंगा : कुलपति
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर से जब सांसद के आरोपों की बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर भी गुंडागर्दी झेलनी पड़ रही है : आदिल
अलीगढ़। कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले और पीएचडी पूर्ण कर चुके आदिल अब्बास ने कहा कि कश्मीरी छात्रों को एएमयू परिसर में सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वहां भी गैर कश्मीरी छात्र गुंडागर्दी कर रहे हैं। एएमयू में जब इस तरह की हरकतें हो रही हैं, तो बाहर क्या होगा? नदीम तरीन हॉल में एक छात्र का सिर फोड़ दिया। आखिर यह कब तक चलेगा..? आदिल ने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि एएमयू ही नहीं, बल्कि पूरे हिंदुस्तान में कश्मीरियों को सुरक्षा चाहिए।

एएमयू : शताब्दी गेट पर तमंचा दिखाते युवक का वीडियो वायरल
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शताब्दी गेट पर तमंचा दिखते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गेट पर छात्रों का हुजूम है। वीडियो में एक युवक तमंचा लहराता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अलीगढ़ पुलिस ने री-ट्वीट करके बताया कि यह प्रकरण पुराना है। वीडियो विवि के अंदर का है, जिसमें विवि प्रशासन या किसी भी पीड़ित के तरफ से कोई भी तहरीर थाने पर प्रस्तुत नहीं की गई है। फिलहाल विवि प्रशासन द्वारा प्रकरण को देखा गया है। वर्तमान में मौके पर शांति है। इस संबंध में डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. सैयद अली नवाज जैदी ने बताया कि वीडियो को देखा गया है। वीडियो में जो युवक तमंचा के साथ दिख रहा है, उसकी पहचान की जा रही है। इस घटना को कश्मीरी छात्रों के प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed