फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   VC is as cue to make the non- academic ones Aligarh

नॉन एकेडमिक को वीसी बनाते ही क्यू है अलीगढ़ वाले

Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Mon, 11 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
VC is as cue to make the non- academic ones Aligarh
वीसी
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बादशाह खान ने कहा कि एएमयू वाले नॉन एकेडमिक आदमी को वीसी बनाते ही क्यों है। रविवार को डॉ. बादशाह एक निजी कार्य के सिलसिले में अलीगढ़ आए थे। इस दौरान वह अमुटा के धरना स्थल पर पहुंचकर एएमयू शिक्षकों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने एएमयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा यूजीसी अधिनियम 2010 के बदले एमएयू एक्ट के अनुसार वीसी पैनल बनाने के निर्णय पर आश्चर्य व्यक्त किया और पूछा कि क्या यह संभव है। उन्होंने कहा कि यूजीसी अधिनियम 2010 को बाईपास नहीं किया जा सकता है। यदि हम अपनी मर्जी से पैनल बनाएंगे तो सरकार रोक देगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पूर्व जामिया शिक्षकों ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजकर सरकार से नॉन एकेडमिक के बदले एकेडमिक को कुलपति बनाने की मांग की थी। जब से एकेडमिक कुलपति आए है, इंशाअल्लाह सब कुछ ठीक चल रहा है।
विज्ञापन

हमलोग भी पहले आईएएस एवं आर्मी के वीसी से बहुत परेशान रहे है। उन्हें पता ही नहीं होता है कि शोध एवं एकेडमिक क्या होता है। हमारे वीसी ने डायरेक्टर एकेडमिक एवं डायरेक्टर रिसर्च नियुक्त कर दिया है और संबंधित फाइल वहीं देखते है। उन्होंने कहा कि अमुटा की लड़ाई में जामिया के शिक्षक हर कदम पर सहयोग देेंगे। उन्होंने अमुटा नेताओं से कहा कि वे लोग  एक दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना लगाए। जामिया के शिक्षक उसमें शामिल होंगे। अमुटा अध्यक्ष प्रो. मुजाहिद किदवई एवं सचिव सैयद मुस्तफा जैदी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इंतजामिया के खिलाफ अमुटा नेता 29 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed