फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jai Shri Ram, Vande Mataram, Allahu Akabar Slogan echo in loksbha during oath taking

वंदे मातरम् एवं जयश्री राम के बिना देश नहीं चलेगा : सांसद

Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram, Vande Mataram, Allahu Akabar Slogan echo in loksbha during oath taking
सांसद सतीश गौतम। - फोटो : file photo
सांसद सतीश गौतम ने सदन में वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपनी शपथ पूर्ण की। साथ ही सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को आगाह किया कि आगे विवादित टिप्पणी करेंगे तो उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा। फोन पर यह जानकारी देते हुए सतीश गौतम ने कहा कि यह देश जय श्रीराम, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के बगैर न चला है और न चलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस घटना से सपा सांसद की देश विरोधी मानसिकता साबित हो रही है। शफीकुर्रहमान बर्क ने शपथ ग्रहण करने के बाद अनावश्यक रूप से वंदेमातरम् का जिक्र कर माहौल को बिना वजह तूल दे दिया। इसका उन्होंने विरोध किया। उसके बाद डिप्टी स्पीकर द्वारा शफीकुर्रहमान बर्क की विवादित टिप्पणी को कार्यवाही से डिलीट करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed