फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Van collides with dumper

Aligarh News: वैन को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

Fri, 14 Jun 2024 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2024 02:56 AM IST
सार

इको वैन को ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। चालक की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। क्षतिग्रस्त वैन व डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Van collides with dumper
हादसे में क्षतिग्रस्त वैन - फोटो : संवाद

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के अलीगढ़-पलवल हाईवे स्थित कस्बा जट्टारी के दुर्गापुर मोड़ के निकट पर 13 जून सुबह करीब साढ़े पांच बजे इको वैन को तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वैन सड़क से कुछ दूर जाकर पलट गई। वैन में चालक सहित चार लोग सवार थे। चालक की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग घायल हो गए। वैन कासगंज के मजदूरों को बल्लभगढ़ छोड़ कर वापस आ रही थी और डंपर में रोड़ी लदी हुई थी।

विज्ञापन


वैन को प्रमोद (50) पुत्र सुभाष निवासी विष्णु कॉलोनी बल्लभगढ़ हरियाणा चला रहा था। दुर्घटना में तीन लोग भूरेलाल, दिनेश व राजकुमार निवासीगण ईश्वरपुर थाना ढोलना जिला कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची टप्पल थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद चारों लोगों को वैन से बाहर निकलवाया। एंबुलेंस से घायलों को टप्पल के सरकारी अस्पताल में पहुंचा कर भर्ती कराया।
विज्ञापन


मृतक प्रमोद के शव को पंचनामा कर अलीगढ़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पर कराया गया। जहां से घायल निजी अस्पताल चले गए। घटना के बाद सूचना पर मृतक प्रमोद कुमार के परिजन मौके पर पहुंच गए। इधर, क्षतिग्रस्त वैन व डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने डंपर को टप्पल इंटरचेंज के पास लाकर खड़ा कर दिया था। उस समय उसकी नंबर प्लेट कुछ अलग थी, लेकिन घटना के कुछ समय बाद उसमें दूसरी नंबर प्लेट लगा दी गई। जब इसकी जानकारी मृतक के भाई को हुई तो घटना के बाद लगी दूसरी नंबर प्लेट को तोड़ दिया गया। मृतक के भाई विनोद कुमार ने डंपर वालों पर घटना के बाद नंबर प्लेट को बदलने का आरोप लगाया है। विनोद कुमार ने टप्पल थाने में इसकी तहरीर दी है, पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच कर रिपोर्ट में इसको शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed