{"_id":"66c9757d595904fa4d0d2131","slug":"vaishno-devi-cricket-player-dies-due-to-fall-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझा घर का चिराग: वैष्णो देवी गए क्रिकेट खिलाड़ी की गिरने से मौत, मां-बहन रह गईं अकेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझा घर का चिराग: वैष्णो देवी गए क्रिकेट खिलाड़ी की गिरने से मौत, मां-बहन रह गईं अकेली
Sat, 24 Aug 2024 11:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:24 AM IST
सार
जयंत चौधरी पेशे से क्रिकेटर था। वह जम्मू क्रिकेट खेलने गया था। 23 अगस्त को जम्मू में मैच होना था। वह 21 जुलाई को जम्मू पहुंच गया था। इसलिए अपने साथी के साथ वैष्णोदेवी दर्शन करने के लिए रवाना हो गया। चढ़ाई के समय किसी तरह पहाड़ी से गिरने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेटर जयंत चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में बन्नादेवी स्थित नई बस्ती के रहने वाले क्रिकेटर जयंत चौधरी वैष्णो देवी दर्शन को जाते समय किसी तरह गिरने से मौत हो गई। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। यहां से परिवार पहुंच गया है और पोस्टमार्टम आदि के बाद 24 अगस्त को शव घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बताया गया है कि जयंत चौधरी पेशे से क्रिकेटर था। वह जम्मू क्रिकेट खेलने गया था। 23 अगस्त को जम्मू में मैच होना था। वह 21 जुलाई को जम्मू पहुंच गया था। इसलिए अपने साथी के साथ वैष्णोदेवी दर्शन करने के लिए रवाना हो गया। चढ़ाई के समय किसी तरह पहाड़ी से गिरने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि उसे अस्पताल भी ले जाया गया। मगर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस सूचना पर यहां से परिजन भी रवाना हो गए थे। शव के शनिवार को आने की उम्मीद है। बताया गया है कि उसके पिता की डेढ़ दशक पहले मौत हो चुकी है। वह घर में इकलौता बेटा था। अब मां व बहन अकेली रह गई हैं।
विज्ञापन