फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccine will come for vaccination for people between 18 and 44 years

18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिए आज आएगी वैक्सीन

Sun, 09 May 2021 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Vaccine will come for vaccination for people between 18 and 44 years
जिले में 18 से 44 साल के लोगों का टीकाकरण सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए वैक्सीन रविवार को मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना महामारी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए शासन द्वारा सोमवार से प्रदेश के 17 नगर निगमों में 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

इन आदेशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीकाकरण के लिए लोगों को आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने कहा कि अभी 18 से 44 साल तक के लोगों के लिए वेक्सीन रविवार को मिल जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगी प्रक्रिया
18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण के लिये लोगों को पहले से ही आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना होगा। सीधे अस्पताल जाकर टीका नहीं लग सकेगा। पंजीकरण कराने वाले व्यक्ति को यह भी दर्ज करना होगा कि वह किस सेंटर पर टीका लगवाना चाहता है। इसके बाद उसे ओटीपी नंबर मिलेगा। इसे दर्ज करने के बाद ही पंजीकरण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 व्यक्तियों के स्लॉट होंगे बुक
सीएमओ ने बताया कि प्री रजिस्ट्रेशन के बाद भी टीको की उपलब्धता को देखते हुए टीकाकरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए 200-200 व्यक्तियों के स्लॉट बुक होंगे। टीके कम होने पर लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना होगा। 45 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण अलग सेंटर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed