फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination News

वैक्सीन के संबंध में गलत बयान देना देश विरोधी, रासुका लगनी चाहिए : मानवेंद्र

Tue, 05 Jan 2021 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vaccination News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन के संबंध में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दिया गया बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण बयान उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में किसी भी नेता का नहीं सुना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का कहना कि वैक्सीन के इस्तेमाल से नपुंसकता आ जाएगी, यह भ्रम फैलाने जैसा है। यह देश विरोधी बयान है। देश को तोड़ने वाला बयान है। ऐसा बयान देने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि यह भाजपा की वैक्सीन है और वह इसे नहीं लगाएंगे, यह अपरिपक्वता की निशानी है। ऐसा कहकर और वैक्सीन पर सवाल उठाकर ये लोग देश के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और करोड़ों भारतीयों की मेहनत पर हमला बोल रहे हैं, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed