{"_id":"606b5d2d8ebc3e8c9775cda1","slug":"vaccination-city-office-news-ali260382396","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में 30 और शहरी क्षेत्र में 119 फीसदी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में 30 और शहरी क्षेत्र में 119 फीसदी टीकाकरण
विज्ञापन
टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 30.6 और शहरी क्षेत्रों में 119.74 फीसदी लोगों ने सोमवार को टीकाकरण कराया। प्रथम एवं दूसरी डोज मिलाकर कुल 6883 लोगों को टीका लगाया गया।
शहरी क्षेत्र की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र में टीकाकरण का प्रतिशत कम है। सोमवार को कुल 6119 लोगों को प्रथम एवं 764 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण का प्रतिशत कम है, जबकि शहरी क्षेत्र में लक्ष्य से अधिक है।
टीका की बर्बादी को लेकर गंभीर: सोमवार को कोविशील्ड का 4.08 एवं कोवाक्सिन का 1.45 प्रतिशत बर्बादी रिकार्ड किया गया। बर्बादी को कम से कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जांच पर जोर
दूसरी लहर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग का सबसे अधिक जोर जांच पर है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं जनपद की सीमा पर टीम द्वारा बाहर से आ रहे लोगों का नमूना लेकर जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि बाहर से आ रहे लोग स्वयं कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दें। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नमूना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से ही कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है।