{"_id":"60243d1e8ebc3ee94d3c9a44","slug":"vaccination-city-office-news-ali2559385164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंट लाइन वर्कर को आज लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंट लाइन वर्कर को आज लगेगा टीका
विज्ञापन
आज जनपद में 31 बूथ पर 3664 फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय सहित जनपद में 361 बूथ बनाए गए हैं। 26 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। बूथों पर एंबुलेंस आदि का भी इंतजाम किया गया है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी फ्रंट लाइन वर्कर को कोवाक्सिन लगाया जाएगा।
हेल्थ वर्कर के लिए 15 फरवरी आखिरी मौका
टीकाकरण नहीं कराने वाले हेल्थ वर्कर के लिए 15 फरवरी को आखिरी मौका है। यदि चूक गए तो बाद में रिस्क उनका है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीकाकरण से वंचित हेल्थ वर्कर 15 फरवरी को अवश्य टीका लगवाएं। बाद में पछतावा होगा। उन्होंने कहा कि जो टीका उपलब्ध है, वहीं लगवाना है। कोई विकल्प नहीं है। दोनों टीका इफेक्टिव हैं।