फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

ड्राई रन : 259 में से 223 लोगों का हुआ टीकाकरण

Wed, 06 Jan 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
टीकाकरण के लिए ड्राई रन मॉक ड्रिल कराते डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. अंशू सक्सेना। - फोटो : CITY OFFICE
जनपद में छह स्थानों पर ड्राई रन सफल रहा। 259 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 223 लोग पहुंचे। 36 लोग अनुपस्थित रहे। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए इस महीने के दूसरे सप्ताह में वैक्सीनेशन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पला साहिबाबाद एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में ड्राईरन का आयोजन किया गया था। वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार लाभार्थियों की सूची में शामिल 259 स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया था। जमालपुर में 25 में 24, पला साहिबाबाद में 50 में 50 और जेएन मेडिकल कॉलेज में 34 में 19 लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सीएचसी अतरौली में 50 में 47, सीएचसी खैर में 50 में 34 और सीएचसी जवां में 50 में 49 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। सभी जगह पर चुनाव की तरह व्यापक तैयारी की गई थी। सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि ड्राई रन सफल रहा। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। ड्राईरन के दौरान जो तकनीकी कमियां देखने में आई हैं, उसे दूर किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वैक्सीनेशन के लिए जनपद में करीब 14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टर, एंबुलेंस और पुलिस, सब रहे हाई अलर्ट
खैर, अतरौली, जवां सीएचसी में भी ड्राई रन हुआ। स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह अलर्ट रहे। खैर में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी एवं एसडीएम खैर अंजनी कुमार सिंह ने ड्राईरन का निरीक्षण किया। केंद्र पर पहुंचने वाले लाभार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइजर से हाथ साफ कराए गए। प्रवेश द्वार पर लाभार्थियों के नाम का मिलान सूची से किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दोबारा सूची का मिलान कर सत्यापित किया गया। वैक्सीन लगने के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक निगरानी रूम में रखा गया। सभी केंद्रों पर एंबुलेंस मौजूद थीं। अतरौली स्थित 100 शैया संयुक्त अस्पताल में डॉ. रामबिहारी की देखरेख में ड्राई रन हुआ। किसी तरह की परेशानी होने पर मरीज को जिला अस्पताल या जेएन मेडिकल कॉलेज भेजने के लिए एंबुलेंस मौजूद था। एसडीएम पंकज कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया। जवां में डॉ. अंकित सिंह की देखरेख में ड्राईरन का आयोजन किया गया। एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed