फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   PM Kisan Samman Nidhi 24th installment today, Rs 2000 to be credited to farmers

पीएम किसान सम्मान निधि: आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचे या नहीं, मोदी ने जारी की 24वीं किस्त

Fri, 30 Oct 2026 10:30 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 30 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को जारी की गई थी। योजना की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर से की थी, जिसमें एक करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहली किस्त पहुंचाई गई थी।  

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi  24th installment today, Rs 2000 to be credited to farmers
पीएम किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। आपके खाते में 2000 रुपये पहुंचने वाले हैं और खाते में क्रेडिट होने का मैसेज भी मिलने वाला है। 24वीं किस्त जारी करने के लिए गुजरात के बनासकांठा में कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया। पीएम ने 18,690 करोड़ से अधिक की राशि 24वीं किस्त के रूप में 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को हस्तांतरित की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत अलीगढ़ जिले के 3,04,172 किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इस तरह जिले के किसानों के खातों में कुल 60 करोड़ 83 लाख 44 हजार रुपये पहुंचे हैं। इससे पहले 23वीं किस्त में जिले के 2,91,501 किसानों को योजना का लाभ मिला था। इस बार 24वीं किस्त में लाभार्थी किसानों की संख्या बढ़कर 3,04,172 हो गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कृषि फार्म में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान आयोजित किसान गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसान सम्मान निधि की धनराशि जारी होने पर किसानों ने खुशी जताई। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से विभिन्न स्टॉल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अरुण चौधरी, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र कुमार चौधरी समेत  विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम किसान सम्मान निधि पहली किस्त कब आई
पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को जारी की गई थी। योजना की औपचारिक शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गोरखपुर से की थी, जिसमें एक करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पहली किस्त पहुंचाई गई थी।  यह योजना आधिकारिक तौर पर 1 दिसंबर 2018 से लागू मानी जाती है।


किस्त का लाभ लेने के लिए यह तीन काम जरूरी हैं

  1. ई-केवाईसी
  2. भू-सत्यापन
  3. आधार लिंक


किसे मिलती है किस्त?
किस्त सिर्फ पात्र लोगों को मिलती है। आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है। साथ ही आपने अगर ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाए हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिलता है।

लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • फिर यहां पर Beneficiary List पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुन लें
  • अब आप देखेंगे कि पूरे गांव की लिस्ट स्क्रीन पर आ गई है
  • ऐसे में आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed