फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vaccination

अलीगढ़ः 1720 को एहतियाती खुराक, 6 हजार से अधिक किशोरों को लगा टीका

Tue, 11 Jan 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vaccination
दीनदयाल चिकित्सालय में प्रिकॉशन डोज लगवाते स्वास्थ्य कर्मी नीरज कुमार - फोटो : CITY OFFICE
स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर के साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सोमवार से एहतियाती खुराक (प्रिकॉशन डोज) लगाने की शुरूआत कर दी गई है। अलीगढ़ मंडल के एडी हेल्थ सहित 1720 लोगों ने पहले दिन एहतियाती खुराक ली। किशोरों में कोविड टीका लगवाने का उत्साह है। छह हजार से अधिक किशोरों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन एवं महामारी के बढ़ते हुए खतरों को देखते हुए पूर्व में दो खुराक ले चुके चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक देने की शुरूआत सोमवार से कर दी गई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एहतियाती खुराक लगने शुरू हो गए हैं। अलीगढ़ मंडल के एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय सहित विभिन्न केंद्रों पर 1720 लोगों ने एहतियाती खुराक ली। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छह हजार से अधिक किशोरों को स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में टीका लगाया गया। आठ दिन में 75387 किशोरों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed