Aligarh: जिले में 15 राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल, छह में डॉक्टर-फार्मासिस्ट के पद खाली
कार्यवाहक डीएचएमओ डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि छह अस्पतालों में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। इनकी नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ जिले में 15 राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हैं। छह अस्पतालों में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। नौ अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती है। इन अस्पतालों के डॉक्टरों की ड्यूटी सप्ताह में तीन-तीन दिन उन अस्पतालों में लगाई जाती है, जहां डॉक्टर के पद खाली हैं। छेरत में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भी है।
होम्योपैथिक अस्पताल में एक डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वॉय और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती है। मगर, जिले के छह अस्पतालों में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती नही हैं। इनमें होम्योपैथिक अस्पताल मलखान सिंह जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट, डीएचएमओ, होम्योपैथिक अस्पताल डीडीयू में डॉक्टर, होम्योपैथिक अस्पताल अतरौली में डॉक्टर, होम्योपैथिक अस्पताल अहमदपुर इगलास में डॉक्टर और फार्मासिस्ट, होम्योपैथिक अस्पताल खैर में फार्मासिस्ट, होम्योपैथिक अस्पताल पिपलौठ जवां में डॉक्टर और फार्मासिस्ट, टप्पल में फार्मासिस्ट, राजमऊ में डॉक्टर और फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं।
कार्यवाहक डीएचएमओ डॉ. मुकेश चंद्रा ने बताया कि छह अस्पतालों में डॉक्टरों और फार्मासिस्ट के पद रिक्त हैं। इनकी नियुक्ति के लिए शासन को पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में डॉक्टर की तैनाती हो जाएगी तो मरीजों को फायदा होगा। मरीजों का रुझान होम्योपैथ की तरफ बढ़ रहा है। सभी अस्पतालों की ओपीडी में रोजाना करीब 2200 मरीज आते हैं।
ये हैं होम्योपैथिक अस्पताल
होम्योपैथिक अस्पताल मलखान सिंह जिला अस्पताल, डीडीयू, अतरौली, फरेंदा, खेड़ा बुजुर्ग (सफेदापुर), मडराक, अहमदपुर इगलास, शहरी मदनगढ़ी गोंडा, खैर, प्रेमपुर पिसावा, टप्पल, कुलवा लोधा, पिपलौठ जवां, होम्योपैथिक अस्पताल इगलास।
होम्योपैथी में अब परास्नातक की पढ़ाई की तैयारी, भेजा प्रस्ताव
अलीगढ़ जिले के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में स्नातक के बाद अब परास्नातक की पढ़ाई की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की आधारशिला 2008 में रखी गई थी। जुलाई 2011 में अस्पताल बनकर तैयार हुआ। 5 जुलाई 2018 को मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का शुभारंभ हुआ था, जिसमें करीब 400 रोगियों को रोजाना होम्योपैथी चिकित्सा सेवा का लाभ पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई चल रही है। करीब 550 विद्यार्थी यहां पढ़ रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम आशीष ने बताया कि पहला बैच निकल चुका है, जो इंटर्नशिप कर रहा है। परास्नातक की पढ़ाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।