फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vacant land of panchayats will be given on lease

अलीगढ़ः लीज पर दी जाएंगी पंचायतों की खाली भूमि

Wed, 24 Nov 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vacant land of panchayats will be given on lease
जिला एवं ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने व खाली पड़ी जमीनों के उपयोग के लिए नई रणनीति बनाई गई है। अब जिला एवं ग्राम पंचायत इन भूमियों को निजी कंपनियों को व्यवसाय हेतु लीज पर देगा। खाली जमीनों के प्रबंधन के लिए विस्तृत योजना बनाई जाएगी। प्रबंधन के लिए 11 निजी कंपनियों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत की जिले के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों बीघा जमीन खाली पड़ी हुई है। वर्तमान में यह जमीन किसानों को साल भर के लिए किराए पर दी जाती है। नीलामी के माध्यम से इसका आवंटन होता है। अब शासन स्तर से इसको लेकर नया आदेश जारी हुआ है। शासन ने इन भूमियों को निजी कंपनियों को लीज पर देने के आदेश दिए हैं। जिला एवं ग्राम पंचायतों की जमीन के प्रबंधन के लिए सूबे भर में 11 लेन देन सलाहकार कंपनियों का चयन किया गया है। यह पंचायतों की जमीन को व्यावसायिक उपयोग में लाने के लिए काम करेंगी। यह कंपनियां जमीन के प्रबंधन का पूरा प्लान तैयार कर रिपोर्ट देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जिला पंचायत के लिए तीन माडल बनाए गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख लैंड लीज माडल है। इसमें जमीन को 99 सालों के लिए लीज पर देने की व्यवस्था की जाएगी। दूसरा आम सहमति माडल है। इसमें सरकारी विभागों के साथ प्राइवेट कंपनियों को आम सहमति पर जमीन दी जाएगी। तीसरा माडल ज्वाइंट वेंचर है। इसमें सरकारी गतिविधियों के साथ व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन भी एक साथ किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed