फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   vaahe guru roar in nagar sankirtan

वाहे गुरु से गूंजा नगर संकीर्तन, दिखाए करतब

Mon, 01 Mar 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
vaahe guru roar in nagar sankirtan
रेलवे रोड बाजार में गुरू गोविन्द सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव पर वार्षिक नगर कीर्तन कमेटी द्वारा ? - फोटो : CITY OFFICE
श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 354वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को शहर में विशाल नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा जहां-जहां होकर गुजरी, वहां-वहां वाहे गुरु और नानक नाम की धुन गूंज उठी। बैग पाइपर बैंड के साथ दिल्ली बैंड भी आया। इस मौके पर बाहर के जिलों से आए जत्थेदारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। शोभायात्रा में कोविड नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन भी था, साथ ही मास्क भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

देहलीगेट स्थित प्राचीन गुरुद्वारा से नगर संकीर्तन शोभायात्रा का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह भी मौजूद रहे। पंच प्यारों की अगुवाई एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी सबसे आगे थी, जबकि समाज के लोग और छोटे-छोटे बच्चे सोहनी सेवा करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा प्राचीन गुरुद्वारा से घुड़ियाबाग, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरीमल प्याऊ, रेलवे रोड, बस स्टैंड, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल, सुदामा पुरी होते हुए बैकुंठ नगर स्थित श्री गुरु सिंह सभा केंद्रीय गुरुद्वारा पहुंची। यहां पंजाब के मशहूर बैग पाइपर बैंड, दिल्ली के मास्टर बैंड ने धूम मचाई। स्कूली बच्चों और विभिन्न जत्थों ने शबद कीर्तन किया। गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के रंजीत सिंह गतका व बाबा दीप सिंह अमरोहा के करतब अधिक सराहे गए। इस मौके पर मुख्य सेवादार सरदार सतनाम सिंह, अशोक भिलवारा, सरदार इंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, हरमीत सिंह, हरविंदर सिंह नरूला, जरनैल सिंह, बलवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह टुटेजा आदि मौजूद रहे।

शहर में हुआ जगह जगह स्वागत
विभिन्न सेवादार और समाजसेवियों ने स्टॉल लगाकर नगर संकीर्तन शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में चल रहे समाज के लोगों को पानी, शरबत, फल, लंगर खिलाया। बाहरद्वारी क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के शिविर में शेखर शर्मा, जतिन राम भक्त, मयंक कुमार, रितेश वर्मा, गौरव शर्मा, रेनू वार्ष्णेय, अशोक चौधरी, ललितेश वार्ष्णेय, गनगीत वार्ष्णेय, विशाल देशभक्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed