{"_id":"69fe0ccbbb8c53657f0c5777","slug":"uttar-pradesh-junior-high-school-teachers-association-election-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ: डॉ. प्रशांत शर्मा पांचवीं बार बने अध्यक्ष, विश्वनाथ निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ: डॉ. प्रशांत शर्मा पांचवीं बार बने अध्यक्ष, विश्वनाथ निर्विरोध चुने गए कोषाध्यक्ष
Fri, 08 May 2026 09:49 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 08 May 2026 09:49 PM IST
सार
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई अलीगढ़ की नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री पद पर इंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ लगातार पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
निर्वाचित पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इकाई अलीगढ़ के दो दिवसीय 13वें अधिवेशन के दूसरे दिन 8 मई को नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। डॉ. प्रशांत शर्मा पांचवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी, प्रांतीय महामंत्री नरेश कौशिक के निर्देशन निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई। पर्यवेक्षक कासगंज के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव व हाथरस के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रशांत शर्मा, जिला महामंत्री पद पर इंद्रजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ लगातार पांचवीं बार निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पूरनचंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवदत्त, प्रतिभा वशिष्ठ, सुदेश कुमार, राजकुमार, मुकीम अहमद, योगेंद्र प्रकाश शर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
जिला संयुक्त मंत्री के पद पर रचना शर्मा, ललित शर्मा, आदर्श बाबू शर्मा, देवेंद्र कुमार बघेल, आशीष शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, अनिल कुमार वर्मा को चुना गया। जिला मंत्री पद पर मोहम्मद शहीद, जिला लेखाकार पद पर सरिता सक्सेना, आय-व्यय निरीक्षक पद पर अशोक कुमार, जिला संयुक्त मंत्री पद पर रुचि राघव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेश गौतम, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, राजकुमार सिंह समेत शिक्षक व संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।