फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uttar Pradesh beat Andhra Pradesh in National Roller Skating Championship

अलीगढ़ः राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराया

Thu, 16 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh beat Andhra Pradesh in National Roller Skating Championship
रोलर स्केटिंग में विजेता यूपी की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
मोहाली में चल रही राष्ट्रीय सब जूनियर रोलर स्केटिंग में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराकर जीत से शुरुआत से की। वहीं, जूनियर वर्ग में भी उत्तर प्रदेश ने केरल को शिकस्त दी। दोनों टीमों में ज्यादातर अलीगढ़ व हाथरस के खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

बुधवार को प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश व आंध्र प्रदेश के बीच मैच खेला गया। पहले हाफ में उत्तर प्रदेश ने तीन गोल दागे, जबकि आंध्र प्रदेश की टीम एक गोल कर पाई। दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश ने चार गोल दागे। उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 7-1 गोल से हरा दिया। उदित सिंह ने तीन, शोबन मीर खां, मोहम्मद रयान ने दो-दो गोल दागे।
विज्ञापन

सब जूनियर यूपी टीम में अलीगढ़ से खेलने वाले खिलाड़ी रैय्यान, अजलान, मोहम्मद शायान अफसर, शौबान आजम मीर, अल्ताफ, फैज, अदीब, सौम्य आदि हैं। इसी तरह जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश ने केरल को 10-2 गोल से हराया। टीम में अलीगढ़ से मुस्तफा, बाजान, यूसुफ नावेद, सुबूर, अबू बकर, दय्यान, निखिल हैं। प्रशिक्षक अली हैदर ने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अलीगढ़ से टीम के समर्थन के लिए नवाजिश खान, कुंवर नौशाद अली, मोहम्मद रफीक, नूरीन आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed