फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UPSC preliminary exam in Aligarh

Aligarh: यूपीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा 25 मई को, 16 केंद्रों पर नहीं कटेगी बिजली, पुलिस बल रहेगा तैनात

Fri, 23 May 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 May 2025 06:32 PM IST
सार

अलीगढ़ में यूपीएससी की  प्री परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। यहां 7297 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत को परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
UPSC preliminary exam in Aligarh
यूपीएससी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा 25 मई को अलीगढ़ के 16 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में प्रातः 09ः30 बजे से 11ः30 एवं अपरान्ह 2ः30 बजे से 04ः30 बजे तक होगी। 7297 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल तैनात रहेगा। 

विज्ञापन


यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

  1. बाबूलाल जैन इंटर कॉले
  2. चंपा अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज
  3. धर्म समाज महाविद्यालय
  4. गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज
  5. हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज
  6. एसएमबी इंटर कॉलेज
  7. श्री टीकाराम कन्या इंटर कालेज
  8. श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय
  9. श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय
  10. श्री उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज
  11. अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज
  12. नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज
  13. कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
  14. गौरव इंटर कालेज
  15. ज्ञान महाविद्यालय
  16. गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट

ये भी दिए निर्देश
संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडीएम सिटी को नोडल अधिकारी एवं एसपी अपराध को प्रभारी बनाया गया है। एसीएम द्वितीय गोपनीय सामग्री आयोग से प्राप्त होने पर कोषागार के डबल लॉक में रखवायेंगे और निकलवाकर सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट को देंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद सीलबन्द परीक्षा सामग्री केन्द्र सुपरवाइजर के माध्यम से मुख्य डाकघर पहुंचाएंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत को परीक्षा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed