फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over the death of maternity, jam in front of the hospital

अलीगढ़ : प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल के सामने लगाया जाम

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of maternity, jam in front of the hospital
गांधीपार्क क्षेत्र के सराय मानसिंह इलाके में प्रसूता की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने कमालपुर बाईपास के एक निजी अस्पताल के बाहर शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मगर पुलिस ने समझाकर कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया। मामले में देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

बताया गया है कि सराय मान सिंह की 35 वर्षीय हेमलता पत्नी बंटी को बृहस्पतिवार को प्रसव के लिए कमालपुर बाईपास के एक अस्पताल में भरती कराया था, जहां रात में ऑपरेशन से प्रसव के बाद उसने बच्ची को जन्म दिया और शुक्रवार को महिला की तबियत बिगड़ी तो उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मगर यहां से ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस पर देर शाम करीब आठ बजे परिजन शव वापस ले आए और अस्पताल के सामने रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि इलाज में लापरवाही पर उसकी तबियत बिगड़ी, जब उनके हाथ से बात निकल गई, तब रेफर किया गया। अगर वे समय से इलाज देते या रेफर करते तो यह घटना न होती। खबर पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शव हटवाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। हालांकि देर रात तक किसी तरह की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed