फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar over Gabhana farmer murder

Aligarh: किसान के शव को सड़क पर रखकर तीन घंटे लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

Mon, 16 Feb 2026 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 06:03 PM IST
सार

अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किसान की गोदकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर डाल दिया। देर शाम घूमने निकले ग्रामीणों ने जब उनका शव लहूलुहान हालात में चारपाई पर देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
Uproar over Gabhana farmer murder
जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझाते एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना क्षेत्र के गांव घौरोठ में 15 फरवरी की शाम किसान विनय की हत्या के बाद 16 फरवरी सुबह लोगों ने शव को सोमना-खैर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। करीब तीन घंटे बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया।  

विज्ञापन


16 फरवरी की सुबह ग्रामीण विनय के शव को मोर्चरी से गांव लेकर आए और करीब 7:30 बजे शव को लेकर सोमना-खैर रोड पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द  हत्यारों की गिरफ्तारी के साथ मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा, पट्टा आवंटन की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सीओ गभाना धनंजय सिंह, सीओ खैर वरुण कुमार सिंह, चंडौस, खैर पुलिस ने ग्रामीणों से जाम खुलवाने के काफी प्रयास किए। लेकिन अपनी मांगों पर अड़े रहे। 

विज्ञापन

विनय के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसओजी, सर्विलांस, समेत कई टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।-शेखर पाठक, मृगांक शेखर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे
बाद में एसडीएम हरिश्चंद्र, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह, पूर्व विधायक दलवीर सिंह के पौत्र विजय सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों ने एसएसपी से फोन पर वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद करीब 11.30 बजे जाम को खुलवाया गया। बाद में किसान विनय के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शव रखकर जाम लगातीं महिलाएंयह है मामला
गांव घौरोठ निवासी किसान विनय कुमार उर्फ गिरीश पाल सिह (35) रविवार की शाम खेतों पर गए थे, जहां उनकी अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी और शव को चारपाई पर डाल दिया। देर शाम घूमने निकले ग्रामीणों ने जब उनका शव लहूलुहान हालात में चारपाई पर देखा तो लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एहतियात के तौर पर उसके शव का रात में पोस्टमार्टम करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed