{"_id":"6a18ad36750684253a027d09","slug":"uproar-over-childs-death-at-nursing-home-aligarh-news-c-2-1-ali1027-984896-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नर्सिंग होम में बच्चे की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नर्सिंग होम में बच्चे की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
बन्ना देवी क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार देर रात जन्मे बच्चे की मौत पर बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
परिजनों का कहना था कि नर्सिंग होम ने बिना डॉक्टर को बुलाए ही प्रसव कराया और फाइल पर भी डॉक्टर की नोटशीट नहीं थी। सारसौल की रेखा को प्रसव पीड़ा पर बुधवार शाम नर्सिंग होम लाया गया था।
देर रात बच्चे के जन्म के बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन वापस नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। सीओ द्वितीय धनंजय ने बताया कि जांच में अभी तक कोई लापरवाही नहीं मिली है। अस्पताल संचालक अमित ने सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार होने का दावा किया। संवाद