{"_id":"6244a29a0dc21f46fc5dec31","slug":"uproar-over-cancellation-of-english-subject-exam-aligarh-news-ali2881791133","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त पर किया हंगामा
विज्ञापन
डॉली ।
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड के इंटर का अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा निरस्त हो गई। यह जानकारी मिलते ही नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया।
बुधवार को दूसरी पाली में इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी। परीक्षा में 46082 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। वहीं, कक्ष निरीक्षक भी कॉलेज पहुंच गए। दोपहर करीब 1:15 बजे परीक्षा निरस्त होने की परीक्षार्थियों को जानकारी मिली। इससे परीक्षार्थियों में बेचैनी हो गई। वह सोच में पड़ गए, कहीं यह अफवाह तो नहीं है। उधर, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर दिया। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विद्यार्थियों के बोल
पेपर निरस्त होने की जब जानकारी मिली, तो मुझे काफी दुख पहुंचा। अंग्रेजी प्रश्न पत्र की तैयारी अच्छी थी।
-कशिश, कक्षा 12
परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच गई थी। कक्ष में जाने का इंतजार कर रही थी, तभी परीक्षा निरस्त की जानकारी मिली।
-विधि, कक्षा 12
मुझे पेपर निरस्त होने की जानकारी मिली तो काफी अफसोस हुआ, क्योंकि दिन-रात अंग्रेजी के लिए तैयारी कर रही थी।
-निधि, कक्षा 12
परीक्षा निरस्त होने का दुख है। यह एक महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा थी। उसी हिसाब से मैंने तैयारी की थी।
-डॉली, कक्षा 12
हाईस्कूल की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
अलीगढ़। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वाणिज्य में पंजीकृत 785 में से 774 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। अरबी में पंजीकृत एक में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। फारसी में पंजीकृत एक में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। सिलाई में पंजीकृत दो में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। ब्यूरो

कशिश राणा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन