{"_id":"645d3ee9f4a2f12bad05d6a4","slug":"uproar-over-allegations-of-fake-voting-fighting-at-two-places-aligarh-news-c-2-ali1009-115582-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा, दो जगह मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फर्जी मतदान के आरोपों पर हंगामा, दो जगह मारपीट
विज्ञापन
महानगर में निकाय चुनाव के दौरान वैसे कोई बड़ा फसाद तो नहीं हुआ। मगर फर्जी मतदान के आरोपों ने कई जगह पुलिस को दौड़ाया। इन आरोपों को मालवीय पुस्तकालय के बूथ पर हंगामा हुआ और दो जगह मारपीट तक हो गई। हालांकि पुलिस ने तत्काल पहुंचकर विवाद शांत कराया। इस दौरान जलालपुर खैर रोड पर दो युवक फर्जी मतदाता के शक में पकड़े। मगर बाद में उन पर पहचान पत्र मिलने पर छोड़ दिया गया।
हुआ यूं कि मालवीय पुस्तकालय पर कुछ महिला मतदाता बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। फर्जी मतदान का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उनसे ही उलझ गए। बाद में एसपी सिटी व एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला समझते हुए जांच की और फर्जी मतदान का आरोप गलत पाया। तब जाकर समझाकर शांत किया गया।
इसी तरह उदय सिंह कन्या इंटर कॉलेज में बनाये गये पोलिंग बूथ पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं व एक निर्दल समर्थकों में विवाद हुआ। यहां पांच बजे के बाद भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जबरन वोट पड़वाने के आरोप पर मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ वोटर्स की वोटर आइडी में कमी थी। फिर भी उसे अंदर भेजा जा रहा था, जिसके चलते यह हंगामा खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंच गये। सूचना पर बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जलालपुर में फर्जी वोट डालने की सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर पडताल की तो पाया कि दो वोटर अपनी वोटर आइडी लेकर नहीं पहुंचे थे। बाद में उनकी वोटर आइडी मंगायी गई तो वह सही वोटर पाये गये। उसके बाद मामला शांत हुआ और दोनों वोटरों को मतदान करने दिया गया। सारसौल, संबिलनी स्कूल पर भी इसी तरह के आरोप पुलिसकर्मियों पर लगे। मगर उन्हें समझाकर शांत किया गया। एसपी सिटी ने बताया कि इस तरह के छुटपुट विवाद सामने आए थे।
-जिले में निकाय चुनाव चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में जिले भर की पुलिस मशीनरी शाबाशी की पात्र है। चूंकि अपना जिला संवेदनशील श्रेणी में है। ऐसे में फोर्स दिन भर मेहनत से डटा रहा। अब अगली चुनौती काउंटिंग को लेकर है। शुक्रवार को दो बजे काउंटिंग को लेकर पुलिसकर्मियों को ब्रिफ्रिग होगी। जनता से अपील है कि चुनाव मतगणना वाले दिन भी इसी तरह कानून व्यवस्था बनाये रखें।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़