{"_id":"687e25ca201831bc8d0cdba0","slug":"uproar-in-the-women-district-hospital-over-suspicion-of-child-swapping-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चा बदलने के संदेह को लेकर महिला जिला अस्पताल में हंगामा, सीएमएस ने ऐसे कराया मामला शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चा बदलने के संदेह को लेकर महिला जिला अस्पताल में हंगामा, सीएमएस ने ऐसे कराया मामला शांत
Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:04 PM IST
सार
मां अनम बेटी को देखने वार्ड में पहुंची। वहां एक युवक ने दूसरे बच्चे को दिखाकर कहा कि तबीयत बिगड़ गई है। इसको किसी और अस्पताल में ले जाओ। अनम ने उस बच्चे का अपना होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में बच्चा बदलने की जानकारी देती बच्चे की मां अनम
- फोटो : निवासी मकदूम नगर
विस्तार
अलीगढ़ के जिला महिला अस्पताल में 21 जुलाई को बच्चा बदलने के शक में महिला ने हंगामा काट दिया। मौके पर पहुंचे चिकित्सक और स्टाफ ने महिला और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और संदेह को दूर कराया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शहर के मखदूम नगर निवासी कासिम की पत्नी अनम 19 जुलाई को प्रसव पीड़ा पर जिला महिला अस्पताल में आईं। रात को करीब 1 बजे महिला ने बेटी को जन्म दिया। नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। 21 जुलाई को अनम बेटी को देखने वार्ड में पहुंची। वहां एक युवक ने दूसरे बच्चे को दिखाकर कहा कि तबीयत बिगड़ गई है। इसको किसी और अस्पताल में ले जाओ। अनम ने उस बच्चे का अपना होने से इन्कार कर दिया। उसने तुरंत अपने पिता और पति कासिफ को सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पिता नईम अस्पताल पहुंच गए। महिला ने परिजनों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तैयब खान, चिकित्सक और स्टाफ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सीसीटीवी और अभिलेखों को चेक किया उसके बाद महिला को उसकी बच्ची के पास ले जाया गया। महिला ने नवजात को पहचान कर गले लगा लिया। तब जाकर अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली। सीएमएस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में महिला से बात करने वाला युवक अस्पताल का स्टाफ नहीं है। युवक कौन है और कहां से आया था इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में बच्चा बदलने के संदेह पर महिला ने शोर मचाया था। वार्ड में पहुंचकर महिला का संदेह दूर कराकर उसके बच्चे से मिलाया गया।-डॉ. तैयब खान, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल