{"_id":"629e59fca3fc2a38c83867c6","slug":"uproar-in-the-municipal-corporation-for-water-aligarh-news-ali29329441","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पानी के लिए नगर निगम में हंगामा, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पानी के लिए नगर निगम में हंगामा, लगाए नारे
पानी की समस्या को लेकर सेवा भवन स्थित नगर निगम कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
महानगर के मोहल्ला मखदूम नगर, गोला आबादी, सुपर कॉलोनी के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को यहां के लोगों ने नगर निगम में हंगामा काटा। महिलाओं ने निगम के कार्यालय के मुख्य द्वार पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे वार्ड नंबर 30 की पार्षद रुखसार के पति अकरम अल्वी के नेतृत्व में लोगों ने नगर निगम में हंगामा किया। पानी की समस्या का समाधान न होने पर नगर निगम के खिलाफ हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगे। इसके बाद महिलाएं ने मुख्य द्वार के सामने बैठ गईं। चिलचिलाती धूप में महिलाएं गुस्से में थीं। वह किसी को आने-जाने नहीं दे रही थीं। कार्यालय के अंदर आमजन, कर्मचारियों को पीछे के दरवाजे से बाहर आना पड़ा।
विज्ञापन
अकरम ने बताया कि करीब चार साल से इलाके के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इलाके के ट्यूबवेल खराब हैं। उन्होंने अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया है। प्रदर्शन में मेहंदी हसन, असलम पहलवान, लालुआ, फाजिल शाह, मोहम्मद असलम कादरी, अमजद, कासिम, गुड्डू, पप्पन आदि थे। इस संबंध में नगर निगम के महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि इलाके में पानी की परेशानी से वाकिफ हैं। एक महीने में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी, क्योंकि जल निगम नए ट्यूबवेल शुरू कर देगा। महाप्रबंधक से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।