फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar in the municipal corporation due to non-payment of salary

अलीगढ़ : वेतन न मिलने पर नगर निगम में तोड़फोड़-हंगामा

Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the municipal corporation due to non-payment of salary
अपर नगर आयुक्त अरूण कुमार गुप्त का घेराव करते नगर सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) में काम का पैसा नहीं मिलने से नाराज ठेका सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय सेवा भवन में जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। गुस्साए सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के कर्मचारियों को कमरे में बंद कर दिया। इससे नगर निगम में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों से भी सफाई कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नुमाइश के दौरान काम करने वाले 193 ठेका सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। महीनों से सफाई कर्मचारी पैसे के लिए नगर निगम का चक्कर लगा रहे थे। होली नजदीक है। इस पर आक्रोशित सफाई कर्मचारी शुक्रवार को सेवा भवन पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सेवा भवन के प्रवेश द्वार के पास लगे पंखे, गमले को तोड़ दिया। कुछ कर्मचारी प्रथम एवं द्वितीय तल पर भी पहुंच गए और गमला, अग्निशमन यंत्र एवं खिड़की आदि के शीशे तोड़ दिए। कर अधीक्षक राजेश गुप्ता के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को क्षतिग्रस्त किया। प्रथम तल पर एक कमरे के बाहर का हैंडिल लगाकर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हालात को देखकर पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। ठेका सफाई कर्मियों एवं कर्मचारी नेताओं की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि नगर निगम जल्द ही सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि ठेका कर्मचारियों का भुगतान दो-तीन दिन में हो जाएगा। सफाई कर्मचारियों द्वारा गमले आदि तोड़े गए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। तोड़फोड़ करने वाले लोग नगर निगम के कर्मचारी नहीं है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार से इंकार किया। अधिकारियों से बातचीत के दौरान कर्मचारी नेता सुनील कुमार टुंडा, राधे केला, लालाराम नंदा, राजकुमार खन्ना, बिल्लू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed