फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Uproar after three cows were found dead in Baraula-Jaffrabad gaushala

बरौला-जाफराबाद गोशाला: गोशाला में मरी गाय, पेट में मिली साढ़े तेहर किलो पॉलिथीन

Fri, 30 Aug 2024 01:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 01:07 AM IST
सार

नगर आयुक्त ने बरौला गोशाला प्रभारी समेत 13 कार्मिकों पर कार्रवाई करते हुए 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया। जबकि इस लापरवाही के लिए उत्तरदायी मानते हुए पशु अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Uproar after three cows were found dead in Baraula-Jaffrabad gaushala
बरौला गोशाला का निरीक्षण करने पहुंची विधायक मुक्ता राजा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा संचालित बरौला -जाफराबाद की निराश्रित बेसहारा गोवंश आश्रय स्थल गोशाला में दो दिन में तीन गोवंश की माैत होने व कई के मरणासन्न अवस्था में मिलने की खबर पर 29 अगस्त को हंगामा हो गया। गोशाला पर मौजूद कर्मचारी व अधिकारी संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं दे सके। जिस पर अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने गोवंश की बेकदरी को लेकर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। 

विज्ञापन


शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा भी गोशाला पहुंच गईं। उन्होंने नगर आयुक्त समेत नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जहां तीन गाय मृत मिलीं और कई जख्मी हालात में मिलीं। नगर आयुक्त ने बरौला गोशाला में अव्यवस्थाएं देखकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए गोशाला प्रभारी समेत 13 कार्मिकों पर कार्रवाई करते हुए गोशाला में तैनात 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया। जबकि इस लापरवाही के लिए उत्तरदायी मानते हुए पशु अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टी देने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय करणी सेना के महानगर अध्यक्ष युवा शक्ति सचिन राघव ने बरौला- जाफराबाद स्थित गोशाला में संदिग्ध अवस्था में गोवंशों की मृत्यु की सूचना प्रदेशध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को दी। जिस पर वे जिलाध्यक्ष युवा शक्ति गुल्लेश तोमर, जगमोहन मालवीय, अजय लोधी, कृष्णा लोधी, मयंक शर्मा, नीरज ठाकुर, संजय शर्मा आदि के साथ गोशाला पहुंच गए। उन्होंने गोशाला पर मौजूद मिले अधिकारी और कर्मचारियों से गोवंशों की मृत्यु की जानकारी मांगी। आरोप है कि कोई भी कर्मचारी व अधिकारी संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। गोशाला में तमाम अवस्थाएं भी देखने को मिली। कई गाय मरणासन्न अवस्था में थीं। गोवंशों का सही इलाज नहीं हो पा रहा था। भूसा-चारा भी समय पर नहीं दिया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह आ गए। उन्होंने गोशाला पर मौजूद समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने गोशाला में साफ- सफाई न होने, गोवंश की देखभाल समुचित तरीके से नही होने की शिकायत नगर आयुक्त से की। जिस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी और गोशाला में देखरेख करने वाले स्टाफ को जमकर फटकार लगायी। 

नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में गोशाला में तैनात 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाते हुए उत्तरदायी अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को दिए। उन्होंने शहर विधायक को आश्वस्त किया कि 24 घंटे में गोशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और बेहतर निगरानी की जाएगी। 


गोवंश की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता में शामिल है। नगर निगम अफसरों से गोशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। गोवंश सरंक्षण में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। शहर में सड़क पर निराश्रित गोवंश को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। अगर गोशाला के संचालन में लापरवाही मिली तो शासन स्तर पर इसकी सीधे शिकायत की जाएगी।  - मुक्ता संजीव राजा, शहर विधायक 
बरौला -जाफराबाद गोशाला में केवल एक गाय की माैत हुई है। देर शाम मृत गाय का पशुपालन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम किया। गाय का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार गाय की माैत का कारण पेट में गैस बनाना पाया गया है। पेट से 13 किलो 420 ग्राम पाॅलीथिन मिली है। घायल मिली गाय का समुचित उपचार कराया जा रहा है। - विनोद कुमार सिंह, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed