फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   upi transection fraud

Aligarh News: यूपीआई के जरिए खाते से 80 हजार रुपये निकाले, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2026 04:20 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
upi transection fraud
अलीगढ़। देहली गेट क्षेत्र में यूपीआई के माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर देहली गेट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नगला महताब, नई आबादी खैर रोड निवासी ललित कुमार के अनुसार, पंजाब नेशनल बैंक की खैर रोड शाखा में उनका बचत खाता है। आरोप है कि पांच अक्टूबर 2026 को सुबह 10:05 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी को भी अपना यूपीआई पासवर्ड या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन


ललित कुमार ने घटना के दिन ही साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सी ओ कमलेश कुमार ने बताया पुलिस ने 14 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed