फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Vidhan sabha Election 2022

Election 2022 : शहर विधानसभा सीट का सबसे पहले आएगा चुनाव परिणाम

Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
UP Vidhan sabha Election 2022
पहले चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोगों की निगाहें 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिक गई हैं। उधर प्रशासन ने भी मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना में सबसे पहले बैलेट पोस्टल व सर्विस वोटों को गिनती होगी। जबकि शहर शहर विधानसभा का चुनाव परिणाम सबसे पहले व इगलास विधानसभा का चुनाव परिणाम सबसे बाद में आएगा। मतगणना के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर तक साफ हो जाएगी सारी तस्वीर
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि मतगणना स्थल पर जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र सीटों के लिए 98 मतगणना टेबल लगेंगी। जिसमें खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा के लिए 14-14 मतगणना टेबल सजेंगी। एक-एक टेबल आरओ की लगेगी। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा का परिणाम 26 राउंड के बाद आएगा। इगलास विधानसभा का परिणाम 30 राउंड तक चलेगा और सबसे अंत में परिणाम आऽगा। विधानसभावार हुए मतदान व बूथों के हिसाब से मतगणना राउंड भी तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभावार बैरीकेडिंग का काम चल रहा है। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और 10 बजे तक पहला रुझान सामने आ सकेगा। सातों विधानसभाओं के प्रत्याशियों को कितने-कितने मत मिले इसकी भी जानकारी हो सकेगी। दोपहर बाद तक सातों सीटों पर जीत-हार की तस्वीर साफ हो सकेगी। उन्होंने बताया कि ईवीएम खुलने से पहले डाक मतपत्रों व सर्विस मतपत्रों की गिनती होगी। इस बार बुजुर्ग व दिव्यांग वोटरों को बैलेट पोस्टल के जरिए घर से मतदान करने की सुविधा दी गई है। प्रशासन को बड़ी संख्या में डाक मतपत्र व सर्विस मतपत्र प्राप्त हो रहे हैं। जिले में रहने वाले व सेना में तैनात मतदाता जो दूसरे राज्यों में तैनात हैं वे अपना मत सर्विस मतपत्र के जरिए भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed