फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP News: SP Leaders Clash on Stage During Constitution Day Event in Aligarh, Chaos and Abuse Erupt

UP: मंच पर चढ़ने को लेकर भिड़े सपाई, जमकर हुई धक्का-मुक्की, आधा घंटे हंगामा... कपड़े फटे; सबके सामने गाली-गलौज

Sun, 27 Jul 2025 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jul 2025 02:28 PM IST
सार

अलीगढ़ में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने सपाइयों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। हंगामा भी हुआ। इस दौरान कई के कपड़े फट गए। संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस समारोह में मंच पर चढ़ने को लेकर विवाद हुआ।

विज्ञापन
UP News: SP Leaders Clash on Stage During Constitution Day Event in Aligarh, Chaos and Abuse Erupt
सपाइयों में जमकर धक्का-मुक्की हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ में संविधान का सम्मान बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस कार्यक्रम में सपाइयों ने अपनी पार्टी के अनुशासन को तार-तार कर दिया। मंच पर चढ़ने को लेकर कार्यकर्ता पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के सामने ही भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसमें कई कार्यकर्ताओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन


पार्टी में वर्षों से चली आ रही गुटबाजी शनिवार को संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस समारोह में सामने आ गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, पूर्व विधायक वीरेश यादव और जिला महासचिव मनोज यादव में पूर्व विदेश राज्य मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी के सामने भरे मंच पर गाली-गलौज शुरू हो गई। 
विज्ञापन


बाद में दोनों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसमें कई समर्थकों के कपड़े भी फट गए। इस अफरा-तफरी भरे माहौल को देखकर छर्रा पूर्व विधायक राकेश सिंह कार्यक्रम छोड़ कर चले गए। कार्यक्रम स्थल पर करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस समारोह का आयोजन आईटीआई रोड पर स्थित एक लॉज में किया गया। महानगर कमेटी ने सुबह करीब 11 बजे से कार्यक्रम शुरू करा दिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। 

शुरुआत से ही कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी शुरू हो गई। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मंच पर लगे बैनर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर का फोटो न होने का विरोध किया। एक बजे तक कार्यक्रम ठीक से चलता रहा। सवा एक बजे के करीब मुख्य अतिथि सलीम इकबाल शेरवानी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

 

मंच पर बैठने को लेकर पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक और जिला महासचिव मनोज यादव के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जिला महासचिव को मंच पर किसी ने गाली दे दी। इसके बाद दोनों में गाली-गलौज होने लगा। बीच में पूर्व विधायक वीरेश यादव भी कूद पड़े और जिला महासचिव से तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। 

 

इतने में विधायक के समर्थकों ने मनोज यादव को मंच से धक्का देकर नीचे गिराना चाहा। यह देख जिला महासचिव के समर्थक मंच पर चढ़ गए और वीरेश यादव के समर्थक की जमकर पिटाई कर दी। करीब 10 मिनट तक पूरे मंच पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

 

जमीन से जुड़कर कार्य करने वाले ही असली नेता
बीच बचाव करने उतरे पुलिस कर्मी भी सपाइयों के आगे बेबस नजर आए। 20 मिनट तक मंच के नीचे समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। मनोज यादव ने हाथ जोड़ कर पदाधिकारियों को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद पूर्व विदेश मंत्री ने सभा को संबंधित करते हुए कहा कि जमीन से जुड़ कर कार्य करने वाला ही असली नेता होता है। 

 

माहौल बनाने में समय नहीं लगता, मगर माहौल को लगातार बनाए रखने वाला व्यक्ति की असल नेता है। दो से तीन मिनट के भाषण के बाद वह मंच से नीचे उतर आए। मेधावी छात्राओं में रेंजर साइकिल वितरित की। 

 

कार्यक्रम में हुए विवाद पर पूर्व विदेश मंत्री सलीम शेरवानी ने कहा कि यह 2027 की गर्मी है। 2027 में सरकार बनेगी उसका जोश लड़कों में अभी से आ गया है। हर घर में हर पार्टी में कुछ न कुछ इख्तिलाफ होते हैं। हमें उसको नजर अंदाज करना चाहिए।

 

बड़ा परिवार होता है तो आपस में नोकझोंक होती रहती है। हम सभी का लक्ष्य 2027 में सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का है। इसी के साथ हम कार्य करने में जुटे हैं। - अज्जू इस्हाक, पूर्व महानगर अध्यक्ष

 

मंच पर अधिक लोगों के चढ़ने के कारण समर्थकों में वाद-विवाद और धक्की-मुक्की हो गई थी। कार्यक्रम बड़ा और भव्य होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। - वीरेश यादव, पूर्व विधायक

 

भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के साथ दूसरे जिले के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के आने के समय मंच पर कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया गया। - मनोज यादव, जिला महासचिव

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सलीम शेरवानी से मिलने के लिए समर्थकों में होड़ रही। इस कारण मंच पर चढ़ने को लेकर धक्का-मुक्की हो गई थी। कार्यक्रम सफल रहा। पूर्व मंत्री ने अपने उद्बोधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा दिया। - लक्ष्मी धनगर, जिला अध्यक्ष
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed