{"_id":"68da578b907d8eaec50c5472","slug":"up-news-new-reveal-in-bike-showroom-owner-murder-case-puja-shakun-know-details-in-hindi-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पूजा ने दस बार की वीडियो कॉल... अभिषेक ने चचेरे भाई को बताई थी ये बात; शोरूम संचालक हत्याकांड में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूजा ने दस बार की वीडियो कॉल... अभिषेक ने चचेरे भाई को बताई थी ये बात; शोरूम संचालक हत्याकांड में खुलासा
Mon, 29 Sep 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:26 PM IST
सार
अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश में अशोक पांडेय को जेल भेज दिया गया है। पूजा शकुन की तलाश जारी है। खेरेश्वर चौराहे पर बाइक शोरूम स्वामी की हत्या के मामले में पूछताछ में उजागर साजिश हुई।
विज्ञापन
abhishek gupta murder case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अलीगढ़ में बाइक शोरूम स्वामी अभिषेक गुप्ता की हत्या की साजिश में आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय को रविवार को जेल भेज दिया गया। अब तक की पुलिस जांच में उजागर हुआ कि इस हत्या की साजिश पूजा शकुन पांडेय द्वारा रची गई, जिसमें अशोक पांडेय शामिल रहे और उन्हें पूरी जानकारी दी।
इस तरह के तकनीकी साक्ष्य पुलिस को मिले हैं, जिसके आधार पर अशोक पांडेय को जेल भेजा गया है। बाकी पूजा शकुन व शूटरों को पकडऩे के लिए पुलिस प्रयासरत है। हाथरस सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता की शुक्रवार देर शाम खेरेश्वर चौराहा पर रोडवेज बस में चढ़ते समय बाइक सवार शूटरों ने हत्या कर दी थी।
घटना के समय वे अपने गल्ला आढ़ती पिता नीरज गुप्ता व चचेरे भाई संग खैर से कचौरा जा रहे थे। इस हत्या का मुकदमा रोरावर थाने में गांधीपार्क के बी-दास कंपाउंड की अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय व उनके पति राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय व दो अज्ञात आरोपियों पर कराया गया। जिसमें पांडेय दंपती पर साजिश रचकर हत्या कराने का आरोप है। इधर, पुलिस ने शुक्रवार रात ही अशोक पांडेय को हिरासत में ले लिया था।

Trending Videos
पूजा शकुन ने साजिश रचकर कराई हत्या
सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार अशोक पांडेय से अब तक पूछताछ व जांच में तकनीकी साक्ष्यों के सहारे उजागर हुआ है कि यह हत्या पूजा शकुन ने साजिश रचकर कराई है, जिसकी पूरी जानकारी व मूक सहमति अशोक पांडेय को थी। खुद अशोक पांडेय पहले अभिषेक को किसी झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाना चाहते थे। जब उसमें बात नहीं बनी तो हत्या की साजिश रची गई।

रुपयों का विवाद, व्यापार में पार्टनरशिप न करना उजागर
इसके पीछे अब तक मूल कारण रुपयों का विवाद, व्यापार में पार्टनरशिप न करना उजागर हुआ है। चूंकि पूजा शुकन की अभिषेक से ज्यादा करीबी थी। इसलिए पूजा शकुन के पकड़े जाने के बाद कुछ अन्य कारण भी सामने आ सकते हैं। इसलिए हमारी टीमें उन्हें और शूटरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं। रविवार को अशोक पांडेय को हत्या की साजिश के आरोप में रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेजा गया है।

अशोक पांडेय के खिलाफ अब तक ये मिले सबूत
सीओ प्रथम के अनुसार अब तक चली जांच में यह मिला कि अभिषेक द्वारा पांडेय दंपती से दूरी बना ली गई थी। इन्हें रुपया मिलना भी बंद हो गया था। बाद में इन्हें अभिषेक ने अपने बाइक शोरूम में पार्टनर नहीं बनाया था। तब से वे ज्यादा खुन्नस मानने लगे थे। इसी बीच गोमत के पवन नाम के युवक का अभिषेक से विवाद हुआ। उसके जरिये ये अभिषेक पर मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवाना चाहते थे।

इस तरह के चैट्स और कॉल रिकार्ड मिले हैं, जिनमें अशोक पांडेय पवन से कह रहे हैं कि मुकदमा कराने से पीछे तो नहीं हटोगे। मगर बीच में खैर चेयरमैन संजय शर्मा ने पडक़र अभिषेक व पवन में विवाद खत्म करा दिया। तब पांडेय दंपती के मंसूबों पर पानी फिर गया। कुछ अन्य कॉल रिकार्ड भी संदिग्ध हैं।
पूजा शकुन ने छोड़ रखा था गृहस्थ जीवन
सीओ प्रथम के अनुसार पुलिस पूछताछ में यह भी स्वीकारा है कि पूजा शकुन ने गृहस्थ जीवन छोड़ रखा था। 2017 में सन्यास ग्रहण कर लिया था। इसके बाद से अपने दोनों बच्चों की देखभाल खुद अशोक करते थे। अशोक ने यह भी स्वीकारा किया है कि हम दोनों में पूजा के सन्यास जीवन के चलते 2021 में सहमति से तलाक भी हो चुका है। इसके बाद वे महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती भी बनीं।

अभिषेक को आठ से दस बार की वीडियो कॉल
सीओ के अनुसार एक साक्ष्य यह भी मिला है कि इस घटना से करीब दस दिन पहले पूजा शकुन ने अभिषेक को वीडियो कॉल के जरिये आठ से दस कॉल कीं। मगर अभिषेक ने सभी कॉल काट दीं। वह शोरूम पर अपने चचेरे भाई संग था। तब उसने चचेरे भाई को कॉल काटते हुए कहा था कि यह अब भी पीछा नहीं छोड़ रही। वीडियो कॉल के साक्ष्य भी मिले हैं।

पूजा शकुन से मिलेंगे जवाब
सीओ के अनुसार अब सवाल ये है कि 2017 से साथ रहे अभिषेक ने अचानक इतनी दूरी बनाई। फिर पूजा शकुन ने किन कारणों को लेकर हत्या की साजिश रची। शूटर किसके जरिये हायर किए गए। इन सभी सवालों के जवाब का इंतजार है। इसके लिए हमारी टीमें लगी हैं। अब तक टीमों ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी देख लिए हैं, जिनके जरिये शूटरों व पूजा शकुन तक पहुंचने का प्रयास है। काफी कुछ जल्द सामने आएगा।

आरोप निराधार, रुपया हमारा बाकी: अशोक
पुलिस द्वारा जेल भेजे जाते समय मीडिया के समक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं। हमारा उल्टा रुपया अभिषेक के परिवार पर है। वह हमारे बच्चे की तरह था। पुलिस परिवार की नामजदगी के आधार पर जेल भेज रही है। विवेचना जारी है। विवेचना में सब साफ होगा।

हत्या के मामले में अशोक पांडेय को साजिश के आरोप में जेल भेजा गया है। हत्या की साजिश पूजा शकुन ने रची। ये साफ है, मगर अशोक पांडेय उसमें शामिल था। ऐसे तथ्य मिले हैं। बाकी हमारी टीम पूजा शकुन व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी