{"_id":"6a4a1fc1424f32fe4a022ab0","slug":"up-international-trade-show-in-greater-noida-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से, 31 जुलाई तक कराएं अपने प्रोडक्ट की स्टॉल बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से, 31 जुलाई तक कराएं अपने प्रोडक्ट की स्टॉल बुकिंग
Sun, 05 Jul 2026 02:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:41 PM IST
सार
यह ट्रेड शो निर्यातकों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ेगा। यह निवेशकों और व्यापारिक संस्थानों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मेले में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
स्टॉल
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए एक आयोजन होगा। यह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0 ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट में होगा। इसका आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। अलीगढ़ जिला उद्योग विभाग ने निर्यातकों से समय पर पंजीकरण और स्टॉल बुकिंग की अपील की है। नए और नियमित स्टॉल की बुकिंग 31 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
उपायुक्त उद्योग एस.पी. यादव ने बताया कि यह ट्रेड शो निर्यातकों को वैश्विक खरीदारों से जोड़ेगा। यह निवेशकों और व्यापारिक संस्थानों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मेले में उत्तर प्रदेश के उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता प्रदर्शित की जाएगी। इस वर्ष हॉल-14 और हॉल-15 निर्यातकों के लिए विशेष रूप से आरक्षित हैं। नवोदित और नियमित निर्यातकों के लिए अलग-अलग सुविधाएं और शुल्क तय किए गए हैं। पात्र निर्यातकों को ओडीओपी विपणन प्रोत्साहन सहायता योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय विपणन विकास सहायता योजना के तहत भी वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। उपायुक्त उद्योग ने सभी निर्यातकों से मेले में सहभागिता का आह्वान किया है। इसका लक्ष्य उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना और प्रदेश के निर्यात को बढ़ाना है।
विज्ञापन
नवोदित निर्यातकों के लिए अवसर
हॉल-14 उन उद्यमियों के लिए है जिन्होंने 1 अप्रैल 2022 के बाद निर्यात शुरू किया है। ऐसे निर्यातकों को 9 वर्गमीटर का स्टॉल मात्र 17 हजार रुपये के अनुदान शुल्क पर मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद की सदस्यता अनिवार्य होगी। यह नए निर्यातकों को वैश्विक मंच पर अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का विशेष अवसर देगा।
विज्ञापन
नियमित निर्यातकों के लिए व्यवस्था
हॉल-15 में नियमित निर्यातकों के लिए 12 वर्गमीटर से 120 वर्गमीटर तक के स्टॉल उपलब्ध रहेंगे। शेल स्कीम के तहत शुल्क 8 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर (जीएसटी अतिरिक्त) है। बेयर स्कीम में 36 वर्गमीटर या अधिक क्षेत्रफल के लिए 7,500 रुपये प्रति वर्गमीटर शुल्क है। इस पर जीएसटी अतिरिक्त लगेगा।