{"_id":"68a19deed329eb50d10ad415","slug":"up-innovation-amu-students-create-portable-ecg-device-to-monitor-heart-anytime-anywhere-2025-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब बैग में लेकर घूमिए ईसीजी डिवाइस, कभी भी जानिए दिल का हाल, पांच सेकंड में रिपोर्ट देगी; कीमत सिर्फ इतनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब बैग में लेकर घूमिए ईसीजी डिवाइस, कभी भी जानिए दिल का हाल, पांच सेकंड में रिपोर्ट देगी; कीमत सिर्फ इतनी
Sun, 17 Aug 2025 02:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:51 PM IST
सार
UP News: अलीगढ़ एएमयू के इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसी ईसीजी डिवाइस तैयार की है, जो पांच सेकंड में रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही इसे बैग में लेकर भी घूम सकेंगे। ये डिवाइस शरीर का तापमान, तनाव, दिल की धड़कन भी बताएगी।
विज्ञापन
ECG device
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
AMU News: अब लोग कभी भी और कहीं भी दिल का हाल जान सकेंगे। एएमयू के इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है जो शरीर का तापमान, तनाव, दिल की धड़कन और ऑक्सीजन का स्तर पांच सेकंड में बता देगी। खास बात यह है कि इस छोटी सी डिवाइस को अपने बैग में लेकर चल सकते हैं। इसे जल्द ही बाजार में लाने की तैयारी है। इसकी कीमत बीस हजार होगी।
एएमयू इनोवेशन फाउंडेशन के तहत इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने एप्लीकेशन “कनेक्टरडॉटवर्सेल“ बनाकर अपने स्टार्टअप का पंख दिया है। डिवाइस को तैयार करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि अब तक जितनी भी तकनीक या एप्लीकेशन बाजार में है, उसमें हार्ट से संबंधित एक या दो जांच होती है। लेकिन इससे कई जांच एक साथ की जा सकेंगी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सभी स्कूलों के 200 बच्चों पर इसका ट्रायल किया गया है। 99 फीसदी जांच सही पाई गईं हैं। चिकित्सकों की टीम की निगरानी में सभी ट्रायल हुए हैं। अमूमन ईसीजी जांच में 9 पिन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें केवल तीन पिन का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
खास बात यह है कि इसे दिल पर लगाने के बजाय कलाई में लगाया जा सकता है। कलाई में लगने वाले इलेक्ट्रो की कीमत 10 रुपये है, जो एक ही बार इस्तेमाल होता है, जबकि इलेक्ट्राे लीड 1400 लोगों पर प्रयोग होंगे, जिसकी कीमत 500 रुपये है।

Trending Videos
मशीन के इलेक्ट्रो लीड को मोबाइल या लैपटॉप में लगा दिया जाता है। जांच की रिपोर्ट पांच सेकंड में आ जाएगी। डिवाइस की कीमत 20 हजार रुपये है, जिसे बाजार में उतारने की तैयारी है।
डॉक्टर-मरीज की बातचीत के आधार पर बीमारी की तैयार होगी रिपोर्ट
स्टार्टअप के निदेशक सैफ मलिक ने बताया कि इस डिवाइस में एआई तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। डॉक्टर इस एप्लीकेशन को जैसे ही ऑन करेगा। वैसे ही मरीज और डॉक्टर की बातचीत के आधार पर बीमारी की रिपोर्ट तैयार कर देगा। जिसका प्रिंट भी लिया जा सकता है।

इससे डॉक्टर का लिखने का समय भी बच जाएगा। एप्लीकेशन के जरिये मरीज का ऑक्सीजन, शरीर का तापमान, तनाव, दिल की धड़कन और ईजीसी के बारे में डॉक्टर के पास नोटिफिकेशन पहुंचता रहेगा।
ये हैं टीम में
निदेशक सैफ मलिक, आईटी हेड इमानिका हुसैन, समर अब्बास, अतहर, जियाउल इस्लाम, इलेक्ट्रॉनिक हेड दानिया परवीन सिद्दीकी, सेल्स इंजीनियर अमन, प्रोडक्शन हेड अब्दुल वहीद, सेल्स इंजीनियर मोहम्मद अरशद, क्वाालिटी इंजीनियर मोहम्मद अफ्फान।