{"_id":"64553737633e4481040f1328","slug":"up-cm-yogi-adityanath-come-to-aligarh-on-may-7-give-speech-for-45-minutes-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सात मई को अलीगढ़ आएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, 45 मिनट तक देंगे भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सात मई को अलीगढ़ आएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, 45 मिनट तक देंगे भाषण
Fri, 05 May 2023 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 05 May 2023 10:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10 :30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:05 मिनट पर धनीपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे। यहां से 11:20 पर नुमाइश स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:25 से 12:10 तक आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार के सिलसिले में सात मई को अलीगढ़ आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नुमाइश मैदान में आयोजित जनसभा को 45 मिनट तक संबोधित करेंगे। सीएम से पहले छह मई को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत।
विज्ञापन
अभी तक मिले कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 :30 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे और 11:05 मिनट पर धनीपुर एयरपोर्ट पर विशेष विमान के जरिए पहुंचेंगे। यहां से 11:20 पर नुमाइश स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। 11:25 से 12:10 तक आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धनीपुर एयरपोर्ट से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आ रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चौ.भूपेंद्र सिंह आज यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। वे दोपहर तीन बजे से गायत्री पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी देते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन