{"_id":"69b53d6529cd6a1ed6066a5a","slug":"up-board-exam-copy-checking-in-aligarh-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: 18 मार्च से जचेंगी बोर्ड कॉपियां, अलीगढ़ में चार केंद्रों पर एक हजार परीक्षक करेंगे मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: 18 मार्च से जचेंगी बोर्ड कॉपियां, अलीगढ़ में चार केंद्रों पर एक हजार परीक्षक करेंगे मूल्यांकन
Sat, 14 Mar 2026 04:20 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 14 Mar 2026 04:20 PM IST
सार
अलीगढ़ में चार केंद्र पर बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक और कर्मचारी मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए मुख्य द्वार पर अलग कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर टोकन व्यवस्था के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए अलीगढ़ जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। एक हजार परीक्षक 18 मार्च से एक अप्रैल तक कॉपियां जांचेंगे। मूल्यांकन केंद्रों में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरे जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं आनी शुरू हो गई हैं। मूल्यांकन केंद्रों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मूल्यांकन पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सीसीटीवी की निगरानी अनिवार्य है। प्रत्येक केंद्र पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ गोपनीयता रखी जा रही है। परीक्षक और कर्मचारी मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मूल्यांकन कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए मुख्य द्वार पर अलग कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर टोकन व्यवस्था के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराए जाएंगे। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर मूल्यांकन के दौरान चार सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि 10वीं व 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन समय से होगा।
विज्ञापन