{"_id":"61c3594a45b0fe712443e624","slug":"up-assembly-election-akhilesh-jayant-public-meeting-will-be-held-in-iglas-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: कल इगलास में होगी अखिलेश-जयंत की जनसभा, चार जोन की सुरक्षा व्यवस्था एक-एक सीओ के जिम्मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: कल इगलास में होगी अखिलेश-जयंत की जनसभा, चार जोन की सुरक्षा व्यवस्था एक-एक सीओ के जिम्मे
Wed, 22 Dec 2021 10:28 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:28 PM IST
सार
इस रैली के प्रभारी सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा हुआ है। यह जनाक्रोश सपा-रालोद की रैलियों में देखा जा रहा है और ऐसा ही जनाक्रोश जनता अब बृहस्पतिवार को इगलास में दिखाने जा रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और जयंत चौधरी (फाइल फोेटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल की संयुक्त महारैली होगी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी शामिल होंगे। वह महारैली को संबोधित करेंगे। इन नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए चार जोन व 14 सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर करीब हजारों लोगों की भीड़ जुटने का अनुमान है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व जयंत चौधरी के लिए 600 पुलिसकर्मी व जेड प्लस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। चार जोन की सुरक्षा व्यवस्था एक-एक सीओ के जिम्मे होगी। 14 सेक्टर की जिम्मेदारी 1-1 इंस्पेक्टर पर होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समन्वय एसपी ग्रामीण शुभम पटेल बना रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन मंच बनेंगे। इनमें मुख्य मंच होगा। दूसरे मंच पर रागिनी कार्यक्रम के लिए होगा, जबकि तीसरा मंच स्थानीय नेताओं व अन्य लोगों के लिए होगा। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे इगलास पहुंचेंगे। दोपहर 2:20 बजे वह सैफई के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिखेगा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश: अरविंद गिरी
इस रैली के प्रभारी सपा युवजन सभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गिरी ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश पनपा हुआ है। यह जनाक्रोश सपा-रालोद की रैलियों में देखा जा रहा है और ऐसा ही जनाक्रोश जनता अब बृहस्पतिवार को इगलास में दिखाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता त्रस्त है। हम लोग सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी में जनाक्रोश भरा पड़ा है। जो रैलियों में दिखाई दे रहा है। चाहे मुद्दा कोरोना में विफलताओं का रहा हो, टीईटी परीक्षा लीक का मुद्दा हो, बेरोजगारी, महंगाई, छात्रवृत्ति न मिलना विषय हो। लोग सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने की महारैली में पहुंचने की अपील
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर इगलास में हो रही किसान, मजदूर रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार रैली को संबोधित करेंगे। उनका कार्यक्रम रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ सुनिश्चित हो चुका है। उन्होंने लोगों से महारैली में पहुंचने की अपील की है। किसी की बातों में आने की जरूरत नहीं है।
महारैली में उमड़ेगा जनसैलाब : डीआर
सपा नेता डीआर यादव ने कहा कि इगलास में सपा-रालोद की होने वाली संयुक्त महारैली में जनसैलाब उमड़ेगा। वर्ष-२०२२ के विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाएगा।