फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   University's big decision for the oral examination of 63 researchers

अलीगढ़ ः 63 शोधार्थियों की मौखिक परीक्षा के लिए विवि का बड़ा फैसला

Thu, 10 Feb 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
University's big decision for the oral examination of 63 researchers
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने 63 शोधार्थियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। जल्द ही उनकी मौखिक परीक्षा होगी। इसके लिए कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने आदेश जारी कर दिया है। वर्ष 2014 से पहले शोधार्थी अपना शोध जमा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मौखिक परीक्षा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति की पहल पर शोध विभाग ने छात्र हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विवि अलीगढ़ की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के शोध विभाग ने अधिष्ठाता शोध प्रो. विनीता सिंह को अवगत कराया कि वर्ष 2014 से पहले ऐसे 63 शोधार्थी हैं, जिनका शोध प्रबंध जमा हो चुका है। उनके मूल्यांकन की रिपोर्ट भी आ चुकी है, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी मौखिक परीक्षा नहीं हो सकी है। इस अवधि में कई शोध निर्देशकों का निधन भी हो चुका है। शोध विभाग के लगातार प्रयास करने के बाद भी इन शोधार्थियों से संपर्क स्थापित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

यह वह शोधार्थी हैं, जिनका पंजीकरण वर्ष 2009 से पहले हुआ था। डॉ. सुनीता ने कहा कि इस संबंध में विश्वविद्यालय की शोध सलाहकार समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि ऐसे सभी शोधार्थियों का नाम, शोध विषय, निर्देशक का नाम सहित पूर्ण विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाए, जिससे वह विश्वविद्यालय संपर्क कर सकें। कुलपति ने निर्देश दिया कि छात्र हित में शोधार्थियों की जल्द मौखिक परीक्षा कराई जाए और लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। जिन शोध निर्देशकों का निधन हो चुका है। ऐसे विषयों की मौखिक परीक्षा संबंधित विषय के संयोजकों की देखरेख में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed