फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Unique wedding in Aligarh Tommy became groom and Jelly became bride

Exclusive: अलीगढ़ में हुई अनोखी शादी, टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, दोनों ने लिए सात फेरे

Sun, 15 Jan 2023 03:01 AM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 03:01 AM IST
सार

अलीगढ़ के सुखरावली गांव में एक अनोखी शादी हुई। एक नर श्वान की मादा श्वान के साथ शादी की गई। बाकायदा तिलक समारोह, माला पहनाना, सात फेरे, बरात चढ़त और दावत हुई। यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
Unique wedding in Aligarh Tommy became groom and Jelly became bride
अनोखी शादी टॉमी और जैली की - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

अलीगढ़ में एक अनोखी शादी हुई, जिसमें टॉमी दूल्हा बना और जैली दुल्हन बनी। दोनों  ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अंगीकार किया। सभी ने जमकर ढोल-नगाड़ों पर डांस किया और देशी घी की दावत खाई। पूरे जनपद में इस अनोखी शादी की चर्चा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ का वर और अतरौली की वधू
अलीगढ़ में सुखारवी गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का आठ माह का एक पालतू डॉगी टॉमी है, जिसका रिश्ता अतरौली में टीकरी रायपुर ओई के निवासी डॉ रामप्रकाश सिंह की सात माह की मादा डॉगी जैली से तय हुआ। डॉ रामप्रकाश सिंह अपनी जैली के लिए टॉमी को देखने सुखरावली आए और दोनों की शादी तय कर दी। टॉमी और जैली की शादी मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को निर्धारित हुई।
विज्ञापन


जैली के साथ सेल्फी लेते हुए, फोटो नितिन गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉमी का हुआ तिलक समारोह
मकर संक्रांति पर शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, जैली की ओर से टीकरी रायपुर ओई के वधू पक्ष सुखरावली पहुंचे। सुबह आचार्य जितेंद्र शर्मा ने पहले हवन कराया, फिर टॉमी का तिलक कराया। जैली की ओर से आए लोगों ने टॉमी को तिलक किया। उसके बाद टॉमी और जैली के शादी की तैयारियां शुरू हो गईं।

जैली और टॉमी

टॉमी बना दूल्हा और जैली बनी दुल्हन, चढ़ी बरात
दोपहर में टॉमी को फूल माला पहनाकर दूल्हा बनाया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच टॉमी की धूमधाम से बरात चढ़ी। दूल्हा बना टॉमी आगे-आगे चल रहा था, पीछे बरात में महिला, पुरूष और बच्चों ने जमकर डांस किया। बरात चढ़कर मंडप पर पहुंची।

टॉमी और जैली ने लिए सात फेरे

बरात चढ़ने के बाद टॉमी और जैली के गले में फूलमाला पहनाकर, वर-वधू पक्षों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। जिसके बाद दोनों को देशी घी से बने व्यंजन परोसे गए और दोनों ने बड़े स्वाद से भोजन किया। आचार्य जितेंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ टॉमी और जैली की शादी की रस्म कराईं। वर-वधू बने दोनों डॉगी ने सात फेरे लेकर एक दूसरे को अंगीकार किया। महिलाओं ने बधाईयां गाईं। जिसके बाद विदाई की रस्म अदा की गई। जैली के पक्ष के लोगों की आंखें नम हो गईं।

देशी घी की हुई दावत
घराती और बरातियों के लिए हलवाई आस मोहम्मद ने देशी घी में पूड़ी, आलू की सब्जी, काशीफल की सब्जी, हलवा और रायता बनाया। शादी में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। गांव के श्वानों को भी अलग से देशी घी में बनी दावत खिलाई गई।

शादी कराते पंडित आचार्य जितेंद्र शर्मा

एक साल बाद मनेगी शादी की सालगिरह
सुखरावली के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी ने इस दौरान एक साल बाद अगली मकर संक्रांति पर टॉमी और जैली के शादी की सालगिरह धूमधाम से मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा  कि सालगिरह पर आस-पास के गांव के श्वानों को दूध पिलाया जाएगा और केक कटवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed