{"_id":"5d7a23348ebc3e01734768d8","slug":"union-minister-thawar-chand-gehlot-distributed-auxiliary-equipments-among-disabled","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दो हजार दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दो हजार दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत रहे मौजूद
Thu, 12 Sep 2019 04:21 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 12 Sep 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में शिरकत करते थावरचंद गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान में सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत ने हाथरस के 2193 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, स्मार्टफोन, बैसाखी, स्मार्ट क्रेन, ब्लाइंड स्टिक व कान की मशीन सहित अन्य दिव्यांग सहायक उपकरण वितरित किया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी मानव संसाधन विकास का अभिन्न अंग हैं। इन लोगों को नजरअंदाज कर देश का सही विकास नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दिव्यांगजनों को आरक्षण नहीं दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एएमयू में हर हालत में आरक्षण दिलाया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन