फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Union Minister Dr. Satyapal Singh Visited aligarh

प्रयाग को इलाहाबाद ही बोलते रहे केंद्रीय राज्यमंत्री, एएमयू के मामलों पर कुछ नहीं बोले सत्यपाल सिंह

Tue, 20 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 20 Nov 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Dr. Satyapal Singh Visited aligarh
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह सोमवार शाम अलीगढ़ आए और रामघाट रोड क्वार्सी चौराहे के पास स्थित बसंत वाटिका में एक निजी शादी समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मीडिया से चलते चलते संक्षिप्त बातचीत में गंगा सफाई अभियान पर केंद्र सरकार की पहल के बारे में अवगत कराया। 
विज्ञापन


जल संधाधन मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह के पास मान संसाधन विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री का प्रभार भी है लेकिन उन्होंने विवि के किसी मामले में कुछ भी कहने से इंकार किया। बोले कि उनको जानकारी नहीं है। इसलिए वो कुछ नहीं बोलेंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय सांसद ही इस बारे में बेहतर ढंग से बताएंगे। खास बात ये रही कि केंद्रीय मंत्री ने पूरी बातचीत में इलाहाबाद को इलाहाबाद के पुराने नाम से ही पुकारा। प्रयागराज के नाम से नहीं। वह शाम को दिल्ली से कार से अलीगढ़ आए थे और देर रात दिल्ली रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गंगोत्री से लेकर इलाहाबाद तक और उसके आगे हावड़ा तक गंगा की सफाई का काम चल रहा है। हर दिन सफाई हो रही है और कोई भी इसको खुद महसूस कर सकता है। 

उत्तराखंड में गंगोत्री से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह गंगा में शामिल होने वाले नाले बंद कराए जा रहे हैं। कुंभ में इसका बड़ा असर दिखाई देगा। गौर हो कि पूर्व में वह मुंबई पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed